चंडीगढ़ से उड़ा प्‍लेन ह‍िमाचल के रोहतांग में क्रैश, अब 56 साल बाद भारतीय सेना ने खोज निकाले 4 शव

7 फरवरी 1968 को चंडीगढ़ से उड़ा एक विमान ह‍िमाचल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में बैठे 102 जवानों की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया था। तो वहीं अब हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में इंडियन एयरफोर्स के विमान दुर्घटना के 56 साल बाद 4 सैनिकों के शव मिले हैं।

Oct 1, 2024 - 11:34
 96
चंडीगढ़ से उड़ा प्‍लेन ह‍िमाचल के रोहतांग में क्रैश, अब 56 साल बाद भारतीय सेना ने खोज निकाले 4 शव
चंडीगढ़ से उड़ा प्‍लेन ह‍िमाचल के रोहतांग में क्रैश, अब 56 साल बाद भारतीय सेना ने खोज निकाले 4 शव
Advertisement
Advertisement

7 फरवरी 1968 को चंडीगढ़ से उड़ा एक विमान ह‍िमाचल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में बैठे 102 जवानों की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया था। तो वहीं अब हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में इंडियन एयरफोर्स के विमान दुर्घटना के 56 साल बाद 4 सैनिकों के शव मिले हैं। यह शव 1968 प्लेन क्रैश में शहीद जवानों के हैं। बता दें कि एंटोनोव-12 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट अचानक से क्रैश हो गया था। 

प्लेन क्रैश की वजह खराब मौसम को बताया गया था। पिछले 56 साल से प्लेन क्रैश में शहीद जवानों के शवों की तलाश की जा रही है। यह भारत का सबसे लंबा चलने वाला सर्च ऑपरेशन है। साल 2003 में अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटीयरिंग के कुछ माउंटेनियर्स ने मलबे की खोज की थी। इसके बाद से ही सेना ने यहां कई सर्च ऑपरेशन चलाए हैं। सेना की डोगरा बटालियन ने 2005, 2006, 2013 और 2019 में सर्च ऑपरेशन किया था। 2019 में भी 5 शव बरामद किए गए थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow