जल्द ही किसानों की मुश्किलों को किया जाएगा हल: बलबीर सिंह

स्वास्थ्य मंत्री पंजाब डॉक्टर बलबीर सिंह ने धान की फसल को लेकर पटियाला जिला की मंडियों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा जल्द किसानों की मुश्किलों को हल किया जाएगा। किसान की वर्तमान परेशानी के लिए उन्होंने केंद्र को जिम्मेदार ठहराया।

Oct 13, 2024 - 08:41
 17
जल्द ही किसानों की मुश्किलों को किया जाएगा हल: बलबीर सिंह
जल्द ही किसानों की मुश्किलों को किया जाएगा हल: बलबीर सिंह
Advertisement
Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री पंजाब डॉक्टर बलबीर सिंह ने धान की फसल को लेकर पटियाला जिला की मंडियों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा जल्द किसानों की मुश्किलों को हल किया जाएगा। किसान की वर्तमान परेशानी के लिए उन्होंने केंद्र को जिम्मेदार ठहराया।

केंद्र ने रोक रखा मंडी बोर्ड का पैसा

इस मौके के स्वास्थ्य मंत्री पंजाब डॉक्टर बलबीर ने पत्रकार से बातचीत करते हुए कहा कि लिफ्टिंग का काम शुरू हो चुका है। पिछले साल 40 के करीब टेंपरेरी यार्ड सरकार ने बुक किए थे। इस बार 110 के करीब यह टेंपररी यार्ड बुक कर लिए गए हैं। इस मौके पर डॉक्टर बलबीर ने कहा कि केंद्र सरकार ने मंडी बोर्ड का पैसा रोक रखा है। जिसकी वजह से मंदिरों में जो सुधार होना चाहिए वह हो नहीं पाया। इसको लेकर हमने केंद्र सरकार से बातचीत की है। जल्द किसानों के सभी मामले हल कर लिए जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow