JJP ने घोषित किए 4 विधानसभा उम्मीदवार, जानिए कहां से लड़ेंगे दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला? 

Aug 4, 2024 - 10:47
 21
JJP ने घोषित किए 4 विधानसभा उम्मीदवार, जानिए कहां से लड़ेंगे दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला? 
JJP ने घोषित किए 4 विधानसभा उम्मीदवार, जानिए कहां से लड़ेंगे दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला? 

बलजीत सिंह, सिरसा:

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगे राजनीतिक दल अब प्रत्याशियों के चयन करने में जुट गई है। कांग्रेस और बीजेपी जहां अपने-अपने स्तर पर प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, जननायक जनता पार्टी ने हरियाणा की चार विधानसभा सीटों से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। 

दुष्यंत-दिग्विज समेत चार नाम घोषित

इस बार अजय चौटाला परिवार से दिग्विजय चौटाला भी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। जननायक जनता पार्टी ने अपने जिन चार उम्मीदवारों का ऐलान किया है उनमें उचाना से दुष्यंत चौटाला, डबवाली विधानसभा से दिग्विजय चौटाला, जुलाना विधानसभा से अमरजीत ढांडा और दादरी से राजदीप फोगाट का नाम शामिल है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए फिलहाल ये चार नाम तय किए गए है। अटेली में भी जल्द उम्मीदवार का नाम तय कर दिया जाएगा। 

जेजेपी जल्द गठित करेगी नई कार्यकारिणी

पार्टी की नई कार्यकारिणी घोषित करने को लेकर उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनाव के बाद जननायक जनता पार्टी ने अपनी कार्यकारिणी भंग कर दी थी। अब पार्टी दोबारा से राष्ट्रीय स्तर पर और प्रदेश स्तर पर पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपने का काम किया जाएगा। अजय सिंह चौटाला ने बताया कि 5 अगस्त को इनसो का स्थापना दिवस सिरसा में मनाया जा रहा है। इसके बाद विधानसभा स्तर पर जननायक जनता पार्टी के नेताओं के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे।

'कांग्रेस अपना संगठन नहीं बना पा रही'

इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अजय सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस की तरफ से सरकार बनाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन पहले वो अपना संगठन तो बना लें जो 11 साल से नहीं बना। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हरियाणा में 70 सीट जीतकर सरकार बनाने के दावे पर पलटवार करते हुए अजय चौटाला ने कहा कि लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी भी छाती पर हाथ मार कर कहते थे कि 400 पार लेकिन सीट आई 240।

हुड्डा पहले अपना टिकट कंफर्म कर लें

चौटाला ने कहा कि आज भूपेंद्र सिंह हुड्डा कहते है 70 सीट लेकर सरकार बनाएंगे। वह पहले अपना टिकट तो कंफर्म कर लें। उसके लिए भी उन्हें दिल्ली दरबार में नाक रगड़नी पड़ेगी। अजय सिंह चौटाला ने बीजेपी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जननायक जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में जिन वादों का जिक्र किया था उसमें से 90 फीसदी वादे को कानूनी रूप से विधानसभा में अमली जामा पहनाने का काम किया। अब भाजपा प्रदेश की जनता की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow