HomeBreaking Newsसुजानपुर के आसमान में 25-26 मार्च को होगा भारतीय वायु सेना का...

सुजानपुर के आसमान में 25-26 मार्च को होगा भारतीय वायु सेना का रोमांचक एयर शो

Indian Air Force के चार लड़ाकू विमानों ने मंगलवार को सुजानपुर टिहरा के आसमान में करीब आधे घंटे तक मॉक ड्रिल कर लोगों को रोमांचित कर दिया। तेज गर्जना के साथ उड़ते विमानों ने पूरे शहर को गूंजा दिया, वहीं उनके हैरतअंगेज करतब देखकर लोग दंग रह गए।

यह मॉक ड्रिल आगामी 25 और 26 मार्च को होने वाले भव्य एयर शो की तैयारियों का हिस्सा थी। हिमाचल प्रदेश में पहली बार आयोजित हो रहे इस एयर शो को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

तय समय पर दिखेगा आसमानी रोमांच

एयर शो दोनों दिन सुबह करीब 10:45 बजे से 11:30 बजे के बीच आयोजित होगा। इसमें सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम के कुल नौ विमान सुजानपुर के मैदान के ऊपर शानदार एरोबेटिक प्रदर्शन करेंगे। ये विमान चंडीगढ़ और आदमपुर एयर फोर्स स्टेशनों से उड़ान भरेंगे।

दर्शकों के लिए खास इंतजाम

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, अन्य विशिष्ट अतिथि, स्कूली और कॉलेज के छात्र-छात्राएं तथा आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। मैदान में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। साथ ही, एयर शो की लाइव कमेंट्री के लिए एक विशेष कैबिन भी बनाया जा रहा है, जहां से वायु सेना के अधिकारी हर करतब की जानकारी देंगे।

घर बैठे भी देख सकेंगे नज़ारा

स्थानीय निवासी इस रोमांचक एयर शो का आनंद अपने घरों से भी ले सकेंगे। प्रशासन और शिक्षा विभाग ने अधिक से अधिक छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कांगड़ा और मंडी जिलों के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से भी छात्रों के आने की उम्मीद है।

एशिया की अनोखी एरोबेटिक टीम

सैनिक स्कूल की प्रधानाचार्य एवं वायु सेना की वरिष्ठ अधिकारी ग्रुप कैप्टन रचना जोशी के अनुसार, सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम एशिया की एकमात्र नौ विमानों वाली टीम है और विश्व की चुनिंदा उत्कृष्ट एरोबेटिक टीमों में शामिल है। यह टीम भारत के अलावा चीन, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड, सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में भी अपनी पेशेवर उत्कृष्टता का प्रदर्शन कर चुकी है।

आने वाले दो दिनों में सुजानपुर का आसमान देशभक्ति, रोमांच और तकनीकी कौशल का अद्भुत संगम देखने वाला है, जो दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगा।

 

READ MORE: अब नहीं चलेगी खिलाड़ियों की मनमानी, IPL 2026 के लिए BCCI का सख्त निर्देश

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments