Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब कैबिनेट की अहम बैठक, CM भगवंत सिंह मान अस्पताल से वर्चुअली...

पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक, CM भगवंत सिंह मान अस्पताल से वर्चुअली करेंगे अध्यक्षता

पंजाब में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और पुनर्वास कार्यों को लेकर आज यानी सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल की एक अहम बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक दोपहर 12 बजे होगी, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान फोर्टिस अस्पताल से वर्चुअल माध्यम से करेंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इन दिनों अस्वस्थ हैं और अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन उन्होंने राज्य में आपदा की गंभीर स्थिति को देखते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए रखेगी।

वहीं, बैठक के लिए पूरी कैबिनेट मुख्यमंत्री के सरकारी निवास पर एकत्र होगी। मुख्यमंत्री मान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह पहली बार है जब कोई मुख्यमंत्री अस्पताल से कैबिनेट की औपचारिक बैठक में हिस्सा ले रहा है।

इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा:

बाढ़ प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता

किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा

बुनियादी ढांचे (सड़क, बिजली, स्कूल आदि) की मरम्मत

स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था और आपात चिकित्सा सुविधा

राहत शिविरों और पुनर्वास योजनाओं की समीक्षा

गौरतलब है कि पंजाब के 23 से अधिक जिलों में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। हज़ारों गांवों में पानी भर गया है, फसलें बर्बाद हो गई हैं और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। ऐसे में यह कैबिनेट बैठक राज्य के राहत कार्यों की दिशा और रफ्तार तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments