HomeBreaking Newsपाएं 12 लाख की गाड़ी सिर्फ 3 लाख रुपये में, 3 ऐसे...

पाएं 12 लाख की गाड़ी सिर्फ 3 लाख रुपये में, 3 ऐसे सरकारी पोर्टल जहां मिलता है आपको जबरदस्त ऑफर

अगर आप लंबे समय से नई या अच्छी कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं लेकिन ज्यादा कीमत के कारण फैसला नहीं ले पा रहे हैं तो सरकारी नीलामी प्लेटफॉर्म आपके लिए एक विकल्प हो सकते हैं। इन ऑनलाइन पोर्टल्स(Government Portals) पर कई बार ऐसी कारें उपलब्ध होती हैं जिनकी कीमत बाजार में काफी ज्यादा होती है लेकिन नीलामी के जरिए उन्हें कम कीमत में खरीदा जा सकता है। हालांकि, किसी भी वाहन को खरीदने से पहले उसकी स्थिति, दस्तावेज और नीलामी की शर्तों को अच्छी तरह जांचना जरूरी होता है।

भारत सरकार का MSTC Limited एक प्रमुख ई-नीलामी प्लेटफॉर्म है। यहां सरकारी विभागों, सुरक्षा एजेंसियों, सार्वजनिक उपक्रमों और अन्य संस्थानों के पुराने वाहनों की नीलामी की जाती है। जब विभाग अपनी पुरानी गाड़ियों को हटाते हैं तो उन्हें इस प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए रखा जाता है। इच्छुक खरीदार रजिस्ट्रेशन करके ऑनलाइन बोली प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। कई बार अच्छी हालत वाली कारें बाजार कीमत से कम दाम पर उपलब्ध हो जाती हैं।

क्या है दूसरा Option ?

अगर आप कम बजट में अच्छी कार खरीदना चाहते हैं तो IBAPI (Indian Banks Auction Properties Information) एक विकल्प हो सकता है। जब कोई ग्राहक कार लोन की किस्तें समय पर जमा नहीं कर पाता है तो बैंक उस गाड़ी को अपने कब्जे में ले लेते हैं। इसके बाद बैंक अपने बकाया पैसे की वसूली के लिए इन जब्त वाहनों को ऑनलाइन नीलामी के जरिए बेचते हैं।

क्योंकि बैंक का मुख्य उद्देश्य सिर्फ लोन की रकम वापस हासिल करना होता है इसलिए कई बार अच्छी स्थिति वाली और कम चली हुई कारें बाजारी कीमत से काफी कम दाम में मिल सकती हैं। हालांकि, खरीदारी से पहले वाहन की स्थिति और दस्तावेजों की जांच जरूर करनी चाहिए।

eAuction India भी है एक सरकारी प्लेटफॉर्म

इसके अलावा eAuction India भी एक सरकारी ऑनलाइन नीलामी प्लेटफॉर्म है, जहां केंद्र और राज्य सरकारों के विभिन्न विभागों के अतिरिक्त या जब्त किए गए वाहनों की बिक्री की जाती है। इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आसान और पारदर्शी होती है।

बोली लगाने से पहले खरीदार वाहन को निर्धारित स्थान पर जाकर देख भी सकते हैं। सही जानकारी जुटाकर और सोच-समझकर बोली लगाने पर बिना किसी बिचौलिए की मदद के कम कीमत में सेकंड हैंड कार खरीदने का मौका मिल सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments