HomeBreaking Newsहाईकोर्ट पहुंचा मजीठा थाना विवाद, बिक्रम मजीठिया की FIR पर आज होगी...

हाईकोर्ट पहुंचा मजीठा थाना विवाद, बिक्रम मजीठिया की FIR पर आज होगी सुनवाई, पुलिस ने जारी किया LOC

FIR Against Bikram Majithia: पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया के खिलाफ दर्ज एफआईआर मामले पर आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। अकाली दल की ओर से दायर याचिका पर कोर्ट पहले ही पंजाब के डीजीपी, अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी और मजीठा थाने के एसएचओ को नोटिस जारी कर चुका है। इस मामले ने पंजाब की राजनीति ने हलचल बढ़ा दी है।

पुलिस कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद

मजीठिया के खिलाफ दर्ज मामले में पुलिस ने सोमवार को अमृतसर और चंडीगढ़ में मौजूद उनके और उनके करीबियों के छह ठिकानों पर छापेमारी की थी। हालांकि पुलिस को सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने देर शाम उनका लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया, ताकि वह देश छोड़कर बाहर न जा सकें।

सरकार ने SSP को भी हटाया

मामले के बीच पंजाब सरकार ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी सोहेल कासिम मीर का तबादला कर दिया। यह फैसला उस समय आया जब मजीठा थाना विवाद को लेकर राज्यभर में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई थी।

मजीठिया पर क्या हैं आरोप?

पुलिस के अनुसार, 30 मई को मजीठा थाने में दर्ज एफआईआर नंबर 90 के तहत नामजद आरोपी जोबनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया था। अगले दिन 31 मई को बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर जमा हो गए। आरोप है कि भीड़ ने पुलिसकर्मियों को धक्का देकर थाने में प्रवेश करने का प्रयास किया और इस दौरान बिक्रम मजीठिया भी मौके पर मौजूद थे।

थाने में घुसने और रिकॉर्ड से छेड़छाड़ का दावा

एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि भीड़ थाने के अंदर पहुंच गई और सरकारी रिकॉर्ड व केस से संबंधित दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की गई। पुलिस का यह भी कहना है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। हालात को नियंत्रित करने के लिए डीएसपी और एसएचओ मजीठा ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश की।

आरोपी को छुड़ाने का आरोप

पुलिस का दावा है कि अधिकारियों के समझाने के बावजूद गिरफ्तार आरोपी जोबनप्रीत सिंह को कमरे से बाहर निकालकर ले जाने का प्रयास किया गया। इस दौरान एसएचओ का मोबाइल फोन छीनने की भी कोशिश की गई। पुलिस के मुताबिक बाद में आरोपी को दोबारा हिरासत में ले लिया गया।

Read More:

पंजाब पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 अधिकारियों के हुए तबादले, कई अहम पदों पर हुआ बदलाव

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments