ससुर ने कोर्ट में गोली मारकर की दामाद की हत्या, बेटी का पति के साथ चल रहा था तलाक का केस

चंडीगढ़ जिला कोर्ट में शनिवार को पंजाब पुलिस के पूर्व एआईजी ने अपने दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है दोनों परिवारों के बीच घरेलू विवाद चल रहा था।

Aug 3, 2024 - 15:35
 36
ससुर ने कोर्ट में गोली मारकर की दामाद की हत्या, बेटी का पति के साथ चल रहा था तलाक का केस

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ जिला कोर्ट में शनिवार को पंजाब पुलिस के पूर्व एआईजी ने अपने दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है दोनों परिवारों के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। इसी मामले में दोनों पक्ष शनिवार को चंडीगढ़ फैमिली कोर्ट में पहुंचे थे। आरोपी की पहचान पूर्व एआईजी मलविंदर सिंह सिद्धू के तौर पर हुई है। मरने वाला दामाद कृषि विभाग में आईआरएस था।

दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी कि तभी आरोपी ने अपनी बंदूक से पांच फायर किए। इनमें से दो गोली युवक को लगी। वहीं एक गोली अंदर कमरे के दरवाजे पर लगी। दो फायर खाली चले गए। गोली की आवाज सुनते ही कोर्ट में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे वकीलों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद घायल को सेक्टर 16 अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे में बंद आरोपी को हिरासत में लिया और थाने ले गई। हादसे के बाद कई जज भी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow