मुख्यमंत्री को बीच रास्ते से बुला लिया दिल्ली, किसी भी समय हो सकती है टिकट वितरण की घोषणा 

हरियाणा में टिकट वितरण को लेकर राजनीतिक दलों में चल रहे मंथन के बीच भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को तुरंत दिल्ली बुला लिया। दिल्ली बुलाने के चलते मुख्यमंत्री के पानीपत समेत अन्य सभी स्थानों पर तय कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। 

Sep 4, 2024 - 12:27
 29
मुख्यमंत्री को बीच रास्ते से बुला लिया दिल्ली, किसी भी समय हो सकती है टिकट वितरण की घोषणा 
मुख्यमंत्री को बीच रास्ते से बुला लिया दिल्ली, किसी भी समय हो सकती है टिकट वितरण की घोषणा 

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़:

हरियाणा में टिकट वितरण को लेकर राजनीतिक दलों में चल रहे मंथन के बीच भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को तुरंत दिल्ली बुला लिया। दिल्ली बुलाने के चलते मुख्यमंत्री के पानीपत समेत अन्य सभी स्थानों पर तय कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। 

उम्मीद जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिल्ली पहुचंने पर हरियाणा बीजेपी के विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की घोषणा किसी भी समय हो सकती है। बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पानीपत कार्य़क्रम में शामिल होकर वापस चंडीगढ़ लौटना था, लेकिन अब सभी कार्य़क्रम रद्द कर उसे दिल्ली जाना पड़ा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow