पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान से फोन पर की बात, कहा - हम हौंसला बढ़ाने आना चाहते थे लेकिन केंद्र ने इजाजत नहीं दी 

पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। वहीं, अपने आखिरी ग्रुप मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रच दिया है।

Aug 3, 2024 - 15:52
 33

पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। वहीं, अपने आखिरी ग्रुप मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रच दिया है। भारत ने इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हरा दिया। इस जीत के बाद आज पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने भारतीय हॉकी टीम कप्तान हरमनप्रीत सिंह से बात कर उन्हें बधाई दी। बता दें कि हरमनप्रीत सिंह पंजाब से हैं। 

"केंद्र ने नहीं दी इजाजत" 

वहीं, सीएम मान हरमनप्रीत सिंह से बात करते हुए कहा कि हम भी टीम का हौंसला बढ़ाने पेरिस आने वाले थे। लेकिन केंद्र ने हमें इसकी इजाजत नहीं दी है। लेकिन हम हर समय टीम के साथ है। सीएम मान ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम ने 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को ओलंपिक में हराया है। इसके लिए आपको बहुत-बहुत बधाई। और क्वाटरफाइनल मुकाबले के लिए आप सभी को शुभकामनाएं। आप गोल्ड जीतकर ही आना। तो हम आपको लेने एयरपोर्ट जरूर आएंगे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow