Friday, March 6, 2026
Home Current News सिर्फ 10 हजार रुपये की इनकम में भी कमा सकते हैं भारी...

सिर्फ 10 हजार रुपये की इनकम में भी कमा सकते हैं भारी प्रॉफिट, फंड बढ़ाने के लिए ये फॉर्मूला आएगा आपके काम

huge profit in 10 thousand rupees
Advertisement

अक्सर लोग यह सोचकर निवेश करना टाल देते हैं कि उनकी सैलरी कम है, इसलिए बचत या निवेश करना संभव नहीं। लेकिन असलियत यह है कि आय कम या ज्यादा, भविष्य की तैयारी आज से ही शुरू करनी चाहिए। चाहे आपकी आमदनी सीमित ही क्यों न हो, हर महीने थोड़ी ही सही राशि अलग रखना महत्वपूर्ण है। समय के साथ यह छोटी बचत एक मजबूत फंड में बदल सकती है। नियमित और अनुशासित निवेश ही धीरे-धीरे आपके वित्तीय भविष्य को सुरक्षित बनाता है।

50-30-20 रूल से करें निवेश की शुरुआत 

एक आसान तरीका है 50-30-20 नियम, जिसके जरिए आप अपनी मासिक आय को तीन हिस्सों में बांटकर बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं।

मान लीजिए आपकी मासिक सैलरी 10,000 रुपये है। इस नियम के तहत इसे तीन हिस्सों में बांटा जाता है:

  • 50% जरूरी खर्च – 5,000 रुपये

घर के खर्च जैसे किराया, राशन, बिजली बिल और अन्य आवश्यक बिल्स में।

  • 30% व्यक्तिगत खर्च – 3,000 रुपये

मनोरंजन, शॉपिंग, घूमना-फिरना या अन्य व्यक्तिगत जरूरतों के लिए।

  • 20% निवेश – 2,000 रुपये

भविष्य के लिए हर महीने निवेश के रूप में अलग रखें।

ध्यान दें, हर व्यक्ति की जरूरत अलग होती है, इसलिए ये प्रतिशत थोड़े ऊपर-नीचे हो सकते हैं। कोशिश यही होनी चाहिए कि निवेश राशि कभी कम न हो, और यदि आप खर्च में कटौती कर पाएं तो निवेश की रकम बढ़ा कर भविष्य के लिए और मजबूत तैयारी कर सकते हैं।

ये है सुरक्षित निवेश का विकल्प

यदि निवेश राशि छोटी है और आप ज्यादा रिस्क नहीं लेना चाहते, तो आप बैंक एफडी, पोस्ट ऑफिस स्कीम, पीपीएफ जैसे सुरक्षित विकल्प चुन सकते हैं। इन जगहों पर आपका पैसा सुरक्षित रहेगा और आपको स्थिर रिटर्न भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें : बठिंडा में सूटकेस में युवती की लाश मिलने से मचा हड़कंप थे कुत्ते…