Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent NewsDelhi Election 2025: BJP ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी,...

Delhi Election 2025: BJP ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, PM मोदी समेत कई दिग्गजों के नाम

Delhi Election 2025: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बुधवार को चुनाव आयोग को इस सूची के बारे में जानकारी दी। पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई प्रमुख नेताओं को इस सूची में शामिल किया है।

पीएम मोदी समेत BJP के टॉप लिडर्स शामिल

स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जैसे शीर्ष नेताओं के नाम शामिल हैं। इनके साथ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, धर्मेंद्र प्रधान, हरदीप सिंह पुरी और गिरिराज सिंह को भी शामिल किया गया है।

Image

7 मुख्यमंत्रियों को दी गई जगह

भाजपा शासित राज्यों के सात मुख्यमंत्रियों को इस सूची में जगह मिली है। इनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल हैं।

डिप्टी सीएम और क्षेत्रीय नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

इस सूची में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी शामिल किया गया है। क्षेत्रीय नेताओं में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा और दिल्ली भाजपा सह-प्रभारी डॉ. अलका गुर्जर जैसे नेताओं को प्रमुख स्थान दिया गया है।

सांसदों और वरिष्ठ नेताओं को भी मिली भूमिका

दिल्ली के सांसदों में डॉ. हर्षवर्धन, हंसराज हंस, मनोज तिवारी और रामवीर सिंह बिधूड़ी जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा, योगेंद्र चंदोलिया, कमलजीत सिंह सहरावत, प्रवीण खंडेलवाल और बांसुरी स्वराज को भी प्रचार अभियान में जिम्मेदारी दी गई है।

फिल्मी सितारे और युवा नेता भी होंगे प्रचारक

भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों में बॉलीवुड और क्षेत्रीय सिनेमा से जुड़े नेताओं को भी शामिल किया है। इनमें स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, हेमा मालिनी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव (निरहुआ) शामिल हैं। दिल्ली नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह को भी इस सूची में जगह दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments