क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, सोशल मीडिया पर पूरे हुए 100 करोड़ फॉलोअर्स

फुटबॉल के मशहूर प्लेयर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर महारिकॉर्ड बना दिया है। रोनाल्डो सोशल मीडिया पर 1 बिलियन यानि 100 करोड़ फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं। हाल ही में उन्होंने यूआर क्रिस्टियानो के नाम से यूट्यूब चैनल शुरू किया था। वहां भी उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़े थे। उनके यूट्यूब पर महज 90 मिनट में 1 मिलियन सब्सक्राइबर्स हो गए थे। 

Sep 13, 2024 - 12:26
 49

रोनाल्डो के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स इंस्टाग्राम पर हैं। इंस्टा पर उन्हें 638 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। इंस्टा पर वे दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति हैं। वहीं उनके यूट्यूब पर 60 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। एक्स पर 113 मिलियन और फेसबुक पर उन्हें 170 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वहीं चीनी ऐप वीबो पर 7 मिलियन से ज्यादा और कुआइशी पर 9 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow