कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका, CM सैनी सैकड़ों कार्यकर्ताओं को करवाएंगे BJP ज्वाइन

Jul 4, 2024 - 11:00
 8
कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका, CM सैनी सैकड़ों कार्यकर्ताओं को करवाएंगे BJP ज्वाइन
कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका, CM सैनी सैकड़ों कार्यकर्ताओं को करवाएंगे BJP ज्वाइन

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़: 

एक के बाद एक लगातार कांग्रेस को झटके दे रही भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में कांग्रेस को एक और झटका देने जा रही है। 

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई पूर्व मंत्री किरण चौधरी के सैकड़ों समर्थक आज पंचकूला में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। दोपहर करीब 12 बजे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला के एक होटल में इन नेताओं को बीजेपी की सदस्या दिलाएंगे। 

बताया जा रहा है कि किरण चौधरी के नेतृत्व में बीजेपी में शामिल होने वालों में कईं सरपंच, पूर्व सरपंच, ब्लॉक समिति के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, यूथ कांग्रेस के नेता पार्टी में शामिल होंगे। चर्चा है कि इस दौरान कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुके कईं नेता भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow