भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती 

भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Jul 4, 2024 - 12:48
 16
भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती 
भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती 
Advertisement
Advertisement

भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एलके आडवाणा को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार अभी उनकी हालत स्थिर है। कुछ दिन पहले भी तबीयत बिगडने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया था। बता दें कि आडवाणी कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। 

इसी साल मिला था भारत रत्न 

इसी साल लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न भी दिया गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आडवाणी के आवास पर जाकर उन्हें सम्मानित किया था। इस मौके पर PM मोदी भी वहां मौजूद थे। इससे पहले साल 2015 में आडवाणी को देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा गया था। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow