हरियाणा में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का दौरा रद्द, हुड्डा और उदयभान करेंगे संबोधित

हरियाणा में आज विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज रैली करने वाले थे, लेकिन खड़गे का हरियाणा का दौरा कैंसिल हो गया है। शेड्यूल के अनुसार अंबाला पुलिस लाइन ग्राउंड में सुबह साढ़े 10 बजे खड़गे पहुंचने वाले थे।

Sep 23, 2024 - 13:29
 11
हरियाणा में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का दौरा रद्द, हुड्डा और उदयभान करेंगे संबोधित
हरियाणा में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का दौरा रद्द, हुड्डा और उदयभान करेंगे संबोधित

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़:

हरियाणा में आज विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज रैली करने वाले थे, लेकिन खड़गे का हरियाणा का दौरा कैंसिल हो गया है। शेड्यूल के अनुसार अंबाला पुलिस लाइन ग्राउंड में सुबह साढ़े 10 बजे खड़गे पहुंचने वाले थे। खड़गे के स्थान पर अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान रैली को संबोधित करने पहुंचे हैं। बताया गया है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत अचानक खराब हो गई। इस लिए वह हरियाणा के अंबाला और करनाल में आयोजित रैली में नहीं आ रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow