राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि देश की प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
विधानसभा में बजट सत्र के दौरान बोलते हुए सीएम योगी ने कहा, “क्या हम देश की कीमत पर सौदेबाजी करेंगे? जहां पूरी दुनिया भारत की ओर उम्मीद से देख रही है, वहां ऐसी हरकतें देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली हैं।


