HomeBreaking Newsहिमाचल में CM सुक्खु ने रोबोटिक सर्जरी का किया उद्घाटन, करीब 28.44...

हिमाचल में CM सुक्खु ने रोबोटिक सर्जरी का किया उद्घाटन, करीब 28.44 करोड़ रूपये किए गए खर्च

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को मंडी जिले के मेडिकल कॉलेज नेरचौक में अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी(Himachal robotic surgery) सुविधा का शुभारंभ किया। इस परियोजना पर करीब 28.44 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल में रोबोटिक तकनीक से की जा रही पहली सर्जरी को भी देखा और चिकित्सा टीम से इस नई सुविधा के बारे में जानकारी ली।

CM सुक्खू ने बताया कि इससे पहले अटल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाणा (शिमला) और मेडिकल कॉलेज टांडा (कांगड़ा) में भी रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत की जा चुकी है। 

जल्द IGMC शिमला और हमीरपुर में भी मिलेगी सुविधा

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द ही IGMC शिमला और हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में भी रोबोटिक सर्जरी(Himachal robotic surgery) की सुविधा शुरू करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए आवश्यक प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं, ताकि राज्य के अधिक से अधिक मरीजों को अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं मिल सकें।

रोबोटिक सर्जरी से बेहतर मिलेंगे परिणाम

मुख्यमंत्री के अनुसार, चमियाणा अस्पताल में अब तक 151 और टांडा मेडिकल कॉलेज में 92 सर्जरी रोबोटिक तकनीक के जरिए की जा चुकी हैं। इन ऑपरेशनों के परिणाम काफी सकारात्मक रहे हैं और मरीजों को कम समय में बेहतर रिकवरी मिल रही है।

मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेगी हाईएंड तकनीक

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित करना है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेजों में एम्स दिल्ली के स्तर की हाईएंड मेडिकल तकनीक उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है।

इसी के साथ सरकार डॉक्टरों की दक्षता बढ़ाने पर भी जोर दे रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि चिकित्सकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजा जाएगा, ताकि वे नई चिकित्सा तकनीकों और आधुनिक उपचार पद्धतियों के बारे में बेहतर अनुभव और प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें।

यह भी पढ़ें : UPSC 2025 का रिजल्ट घोषित, राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने बने टॉपर…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments