Saturday, March 7, 2026
Home राज्य पंजाब पुलवामा हमले में बलिदानी जवानों को CM मान ने किया नमन, कहा...

पुलवामा हमले में बलिदानी जवानों को CM मान ने किया नमन, कहा “देश हमेशा याद रखेगा बहादुर सैनिकों की शहादत”

Advertisement

पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि 14 फरवरी 2019 को हुए हमले में देश ने अपने 40 वीर सपूतों को खो दिया था, जिनकी शहादत को राष्ट्र कभी नहीं भूलेगा।

CM भगवंत सिंह मान ने कहा, “हम पुलवामा आतंकी हमले में सभी वीर बलिदानी जवानों को श्रद्धांजलि देते हैं। हमारा देश इन बहादुर सैनिकों की शहादत को हमेशा याद रखेगा।”

शौर्य और समर्पण की मिसाल

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि शहीद जवानों का साहस और राष्ट्रभक्ति को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए हमारे जवान हर चुनौती का सामना करते हैं और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने से पीछे नहीं हटते।

आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश

CM भगवंत सिंह मान ने आतंकवाद को मानवता के खिलाफ अपराध बताते हुए कहा कि पूरा देश इसके खिलाफ एकजुट है। उन्होंने शहीद परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि सरकार और पूरा राष्ट्र उनके साथ खड़ा है। राज्यभर में भी विभिन्न स्थानों पर वीर जावनों को श्रद्धांजलि दी गई।