Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent NewsCM मान को मिला नशे के खिलाफ राज्यपाल का साथ, राज्यपाल नशे...

CM मान को मिला नशे के खिलाफ राज्यपाल का साथ, राज्यपाल नशे के खिलाफ निकालेंगे पदयात्रा

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अब राज्यपाल का भी साथ मिल गया है। राज्य में बढ़ते नशे के चलन को देखते हुए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया पदयात्रा निकालने जा रहे हैं। यह यात्रा अगले महीने निकाली जानी है। इसकी शुरुआत 3 अप्रैल से होगी और यह 8 अप्रैल तक चलेगी। यह पदयात्रा डेरा बाबा नानक से शुरू होकर अमृतसर के जलियांवाला बाग में समाप्त होगी।

पंजाब में सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के बाद अब राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया भी पंजाब को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से पदयात्रा निकालने जा रहे हैं। इस यात्रा को लेकर उन्होंने विधायकों और नेताओं से बातचीत की है।

राज्यपाल ने स्पीकर को लिखा पत्र

राज्यपाल ने पंजाब विधानसभा के स्पीकर को पत्र लिखकर कहा कि पंजाब सरकार भी नशे को खत्म करने के लिए काफी गंभीर है और केंद्र सरकार भी इसके लिए प्रयास कर रही है। पत्र में राज्यपाल ने लिखा कि मैंने सभी विधायकों, मंत्रियों, सांसदों और यूनिवर्सिटी के कुलपतियों के साथ बैठक की और इस नशे के बारे में जानकारी जुटाई। मैं इसे लेकर एक पदयात्रा शुरू करने जा रहा हूं। राज्यपाल द्वारा लिखे गए पत्र में इस पूरी पदयात्रा का शेड्यूल भी भेजा गया है।

राज्य सरकार के अभियान के बारे में राज्यपाल ने क्या कहा?

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के ठोस परिणाम मिल रहे हैं और अब पंजाब के हर जागरूक नागरिक के लिए यह मौका है कि वह इस लड़ाई में सरकार का साथ दें। पंजाब की धरती को नशा मुक्त बनाएं। उन्होंने कहा कि जब कोई भी काम सामाजिक तौर पर किया जाता है तो उसमें सफलता जरूर मिलती है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा अपने स्तर पर किए जा रहे प्रयासों के चलते ही पंजाब में NDPS एक्ट के तहत सबसे ज्यादा सजा भी तय की गई है। नशे के खिलाफ इस मार्च में शहर के विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों के अलावा बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments