Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsकिश्तवाड़ के चशोटी गांव में बादल फटा, हादसे में 50 से ज्यादा...

किश्तवाड़ के चशोटी गांव में बादल फटा, हादसे में 50 से ज्यादा लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के चशोती गाँव में बादल फट गया। पहाड़ से आए पानी और मलबे में कई लोग फंस गए। इस हादसे में अब तक 52 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 167 लोगों को बचाया जा चुका है। 100 से ज़्यादा लोग लापता हैं।

यह हादसा उस समय हुआ जब हज़ारों श्रद्धालु मचैल माता यात्रा के लिए किश्तवाड़ के पद्दार उप-मंडल के चशोती गाँव पहुँचे थे। यह यात्रा का पहला पड़ाव है। बादल उस जगह फटा जहाँ से यात्रा शुरू होनी थी। यहाँ श्रद्धालुओं की बसें, टेंट, लंगर और कई दुकानें थीं। सब बाढ़ के पानी में बह गए।

चशोती किश्तवाड़ शहर से लगभग 90 किलोमीटर दूर है और मचैल माता मंदिर जाने वाले रास्ते का पहला गाँव है। यह स्थान पद्दार घाटी में है, जो 14-15 किलोमीटर अंदर की ओर है। इस क्षेत्र में पहाड़ 1,818 मीटर से लेकर 3,888 मीटर तक ऊँचे हैं। इतनी ऊँचाई पर ग्लेशियर (बर्फ की चादरें) और ढलान हैं, जो पानी के बहाव को तेज़ करते हैं।

मचैल माता तीर्थयात्रा हर साल अगस्त में होती है। इसमें हज़ारों श्रद्धालु आते हैं। यह 25 जुलाई से 5 सितंबर तक चलेगी। जम्मू से किश्तवाड़ तक का मार्ग 210 किलोमीटर लंबा है और पद्दार से चशोती तक 19.5 किलोमीटर का रास्ता वाहन-अनुकूल है। उसके बाद 8.5 किलोमीटर का पैदल रास्ता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments