लालकृष्ण आडवाणी को आज मिलेगा ‘भारत रत्न’, PM मोदी और गृह मंत्री रहेंगे मौजूद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर जाकर उन्हें ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करेंगी। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।

IPL 2024: आज सुपर संडे को खेले जाएंगें 2 मुकाबले, दिन के दूसरे मुकाबले में आमने-सामने होंगे चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स

IPL 2024: आज सुपर संडे के दिन आईपीएल 2024 में 2 मुकाबले खेले जाएंगे। आईपीएल 2024 में आज के दिन के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने सामने होंगी। यह मैच विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार चेन्नई की टीम की… Continue reading IPL 2024: आज सुपर संडे को खेले जाएंगें 2 मुकाबले, दिन के दूसरे मुकाबले में आमने-सामने होंगे चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स

PM मोदी आज मेरठ से चुनाव प्रचार की करेंगे शुरुआत, CM योगी और CM नायब सैनी रैली में होंगे शामिल

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पीएम नरेंद्र मोदी आज मेरठ से चुनाव प्रचार का शंखनाद करेंगे। इस रैली में उत्तर प्रदेश और हरियाणा के मुख्यमंत्री के अलावा एनडीए के सहयोगी दलों के नेता भी शामिल होंगे। यह रैली इस मायने से भी खास होने जा रही है क्योंकि 15 साल बाद रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह प्रधानमंत्री के साथ दूसरी बार मंच साझा करेंगे।

IPL 2024: आज सुपर संडे को खेले जाएंगें 2 मुकाबले, दिन के पहले मुकाबले में होगी गुजरात और हैदराबाद की टक्कर

IPL 2024: आज सुपर संडे के दिन आईपीएल 2024 में 2 मुकाबले खेले जाएंगे। आईपीएल 2024 में आज के दिन के पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने सामने होंगी। यह मैच अहमदबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार गुजरात टाइटंस की टीम की कमान शुभमन गिल… Continue reading IPL 2024: आज सुपर संडे को खेले जाएंगें 2 मुकाबले, दिन के पहले मुकाबले में होगी गुजरात और हैदराबाद की टक्कर

कल्पना सोरेन ने सुनीता केजरीवाल से की मुलाकात, कहा झारखंड है दिल्ली के सीएम के साथ

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने शनिवार को नई दिल्ली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें और जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री को अपनी पार्टी का समर्थन दिया। कल्पना शनिवार को अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ… Continue reading कल्पना सोरेन ने सुनीता केजरीवाल से की मुलाकात, कहा झारखंड है दिल्ली के सीएम के साथ

आप के मंत्री कैलाश गहलोत को ईडी के समन मिलने पर सौरभ और आतिशी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने अपनी कार्रवाई को तेज कर दिया है। दिल्ली मंत्री कैलाश गहलोत को समन जारी होने पर आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाए और कहा कि सबसे पहले एजेंसियों को भाजपा से पूछताछ करनी चाहिए।… Continue reading आप के मंत्री कैलाश गहलोत को ईडी के समन मिलने पर सौरभ और आतिशी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Aaj Ka Rashifal: आज 31 मार्च, 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपनी राशि का पूरा ब्‍यौरा

Aaj Ka Rashifal: आज 31 मार्च, 2024 है। आइए जानते हैं कि मेष से मीन राशि के जातकों का दिन कैसा रहेगा। जानें आज आपका भविष्‍य फल कैसा रहेगा। आज की वाणी अर्थो न सम्भृतः कश्चित्न विद्या काचिदर्जिता।न तपः सञ्चितं किञ्चिद्गतं च सकलं वयः।। अर्थात्: ना धन संचय किया, ना विद्या का ही अर्जन किया,… Continue reading Aaj Ka Rashifal: आज 31 मार्च, 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपनी राशि का पूरा ब्‍यौरा

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समिति बनाई, राजनाथ होंगे अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को 27 सदस्यीय घोषणा पत्र समिति गठित कर दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इस समिति का अध्यक्ष, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को संयोजक और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को सह-संयोजक बनाया गया है।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने इस समिति के गठन को मंजूरी दी है।

समिति में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव, धर्मेंद्र प्रधान, स्मृति ईरानी और राजीव चंद्रशेखर के अलावा पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कुछ पूर्व उपमुख्यमंत्री भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्रियों में गुजरात के भूपेंद्र पटेल, मध्य प्रदेश के मोहन यादव, असम के हिमंत विश्व शर्मा और छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय के नाम हैं जबकि पूर्व मुख्यमंत्रियों में शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे के नाम हैं।

समिति के अन्य सदस्यों में पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, राधामोहन दास अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा, ओ पी धनखड़, अनिल एंटनी शामिल हैं।

भाजपा ने पिछले माह ही लोकसभा चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र को तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। पार्टी ने लोगों से सुझाव मांगने के लिए अलग-अलग इलाकों में ‘रथ’ भी रवाना किए थे।

भाजपा अपने घोषणा पत्र को ‘संकल्प पत्र’ कहती है। सूत्रों के मुताबिक, इस बार का घोषणा पत्र गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। पार्टी का इस बार का घोषणा पत्र 2047 तक देश को विकसित बनाने की ‘योजना’ पर भी आधारित होगा।

सूत्रों के मुताबिक 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान से पहले पार्टी अपना घोषणा पत्र जारी कर सकती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत रत्न से सम्मानित हस्तियों को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किए गए लोगों के योगदान की सराहना की और पूर्व प्रधानमंत्रियों पी वी नरसिंह राव और चौधरी चरण सिंह सहित अन्य दिग्गजों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न एक ऐसी विभूति को सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय और समानता के लिए समर्पित कर दिया।”

उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को समाज के अत्यंत पिछड़े वर्ग के मसीहा के रूप में जाना जाता है और समाज में हाशिये पर खड़े लोगों के उत्थान के लिए उन्होंने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

उन्होंने कहा, “पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए कर्पूरी जी का अथक संघर्ष हमेशा याद किया जाएगा। उनको भारत रत्न का सम्मान, हमारे समावेशी समाज और संवेदनशीलता के भारतीय मूल्यों का ही सम्मान है।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पूर्व प्रधानमंत्रियों पी वी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह, कृषि मंत्री एम एस स्वामीनाथन तथा बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न मरणोपरांत प्रदान किया।

राव, सिंह, ठाकुर और स्वामीनाथन को दिए गए पुरस्कार उनके परिवार के सदस्यों ने लिए।

मोदी ने कहा, “चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न देश के विकास, विशेषकर कृषि और ग्रामीण विकास में उनके अतुलनीय योगदान का सम्मान है। मुझे विश्वास है कि कड़ी मेहनत और जनसेवा के लिए उनकी प्रतिबद्धता हमारी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।”

चौधरी चरण सिंह के लिए उनके पोते और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने राष्ट्रपति से यह सम्मान स्वीकार किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पीवी नरसिम्हा राव ने हमारे देश के लिए जो किया है, हर भारतीय उसकी प्रशंसा करता है और गर्व महसूस करता है कि उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘राव ने हमारे देश की प्रगति और आधुनिकीकरण को आगे बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया। उन्हें एक सम्मानित विद्वान और विचारक के रूप में भी जाना जाता है। उनके योगदान को हमेशा संजोया जाएगा।”

पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के लिए मुर्मू से यह सम्मान उनके पुत्र पी वी प्रभाकर राव ने स्वीकार किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन कृषि की दुनिया में एक सम्मानित हस्ती थे और आनुवंशिकी व कृषि विज्ञान के क्षेत्र में उनके अग्रणी कार्य और अनुसंधान के लिए व्यापक रूप से उनकी प्रशंसा की जाती है।

उन्होंने कहा, “उनके उल्लेखनीय योगदान तथा प्रयासों ने भारत को खाद्य उत्पादन में संघर्ष से आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित किया। मैं कामना करता हूं कि उन्हें दिया गया भारत रत्न कृषि और खाद्य सुरक्षा में अनुसंधान करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करे।”

स्वामीनाथन की ओर से उनकी बेटी नित्या राव और कर्पूरी ठाकुर की ओर से उनके बेटे रामनाथ ठाकुर ने राष्ट्रपति मुर्मू से यह पुरस्कार लिया।

इस समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

सरकार ने इस साल राव, सिंह, ठाकुर और स्वामीनाथन के अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री एल के आडवाणी को भी भारत रत्न पुरस्कार देने की घोषणा की थी।

प्रधानमंत्री मोदी रविवार को मेरठ में रैली को संबोधित कर चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के बाद उत्तर प्रदेश के मेरठ में रविवार को एक रैली संबोधित कर राज्‍य में चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पदाधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री की इस रैली में मेरठ के अलावा बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और कैराना लोकसभा क्षेत्रों के लोग भी शामिल होंगे। भाजपा मुख्यालय से प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता को प्रधानमंत्री की रैली के समन्वय की जिम्मेदारी दी गयी है।

चुनाव प्रबंधन में पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ला ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ प्रधानमंत्री की मेरठ रैली पश्चिमी उप्र में मील का पत्थर साबित होगी। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) इस बार राज्य की सभी 80 सीट पर जीत हासिल करेगा।’’

उत्तर प्रदेश में 80 सीट पर सभी सात चरणों में चुनाव होने हैं जिसकी शुरुआत पश्चिमी उप्र से हो रही है। पहले चरण के तहत बिजनौर, मुजफ्फरनगर और कैराना लोकसभा क्षेत्रों में 19 अप्रैल को मतदान होगा। हालांकि मेरठ और बागपत में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा।

मेरठ से भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित चौधरी ने कहा, ‘‘ यह 2024 के चुनाव की पहली रैली है। कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री क्रांति धरा मेरठ से चुनावी अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं।’’

मेरठ के एक अधिकारी ने बताया कि मेरठ में 31 मार्च को प्रधानमंत्री की प्रस्तावित रैली के मद्देनजर सुरक्षा के लिए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत रैली स्थल के आठ किमी के दायरे में हवाई प्रदर्शन, ड्रोन, पतंग या गुब्बारे उड़ाना प्रतिबंधित कर दिया है।

जिलाधिकारी ने सभी थानाध्यक्षों को आदेश दिए हैं कि वह अपने क्षेत्रों में आदेशों का सख्ती से पालन कराएं।

मेरठ में भाजपा ने इस बार रामानंद सागर कृत धारावाहिक ‘रामायण’ में राम की भूमिका निभाने के बाद विख्यात हुए अभिनेता अरुण गोविल को अपना उम्मीदवार बनाया है।

एक राजनीतिक जानकार ने बताया, ‘‘ अयोध्या में भगवान श्रीरामलला की मूर्ति इसी वर्ष 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद मोदी राज्‍य में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत भी अरुण गोविल के क्षेत्र से कर रहे हैं, जो राम की भूमिका निभाने के बाद पूरे देश में आदर के साथ पहचाने जाते हैं।’’

अरुण गोविल भी प्रधानमंत्री के मंच पर मौजूद रह सकते हैं।