भजनलाल शर्मा आज लेंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी भी होंगे समारोह में शामिल

राजस्थान के नवनिर्वाचित सीएम भजनलाल शर्मा शुक्रवार को यानी आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा को हाल ही में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में उप मुख्यमंत्री पद के लिए नामित किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में भजनलाल शर्मा के साथ ये दोनों नेता भी शपथ… Continue reading भजनलाल शर्मा आज लेंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी भी होंगे समारोह में शामिल

Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में सेंधमारी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने की घटना के मुख्य आरोपी ललित झा को बृहस्पतिवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया।

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को, PM मोदी-नड्डा शामिल होंगे

भजनलाल शर्मा शुक्रवार को यहां राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल के बाहर होने वाले समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे।

राज्यपाल कलराज मिश्र, भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। साथ ही दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को मंत्रिमंडल सदस्य की शपथ दिलाएंगे।

समारोह के लिए व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं और तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है।

पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा कि समारोह के लिए केंद्रीय नेताओं और राज्य के मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण भेजा गया है।

समारोह से पहले राजधानी के मुख्य मार्गों और प्रवेश मार्गों को सजाया गया है। इनमें भाजपा के झंडे और होर्डिंग कटआउट सहित केंद्र सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े पोस्टर और बैनर भी लगाए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक दल की बैठक मंगलवार को हुई जिसमें भजन लाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया। पार्टी की ओर से विधायक दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री तथा वासुदेव देवनानी को राजस्थान विधानसभा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

राज्य में 200 में से 199 सीट पर हुए चुनाव में भाजपा ने 115 सीट पर जीत दर्ज की है। करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया जहां अब पांच जनवरी को मतदान होगा।

पंजाब पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश, 22 हथियार किए बरामद

पंजाब पुलिस ने मध्य प्रदेश के 1 हथियार निर्माता सहित 10 लोगों की गिरफ्तारी के साथ एक अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि कुल 22 हथियार बरामद किए गए हैं। गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि पुलिस ने मध्यप्रदेश… Continue reading पंजाब पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश, 22 हथियार किए बरामद

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक आज

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नवगठित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक बृहस्पतिवार यानी आज होगी। साय ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और पार्टी के दो विधायक अरुण साव तथा विजय शर्मा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह,… Continue reading छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक आज

सनातन धर्म में क्यों की जाती है मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और क्या है इसके पीछे का धार्मिक महत्व?

धर्म गुरु एवं आचार्यों की मानें तो प्राण प्रतिष्ठा का अभिप्राय मूर्ति विशेष में देवी-देवता या भगवान की शक्ति स्वरूप की स्थापना करना है। भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजा-पाठ धार्मिक अनुष्ठान और मंत्रों का जाप किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार 9 इंच से बड़ी मूर्ति को घर में नहीं रखना चाहिए। क्योंकि… Continue reading सनातन धर्म में क्यों की जाती है मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और क्या है इसके पीछे का धार्मिक महत्व?

Chhattisgarh Cabinet: छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल की आज होगी पहली बैठक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नवगठित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक बृहस्पतिवार यानी आज होगी।

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन अमेरिका में भी मनाया जाएगा जश्न, अमेरिका में रहने वाले हिंदू भी जलाएंगे दीये

अमेरिका में रहने वाले हिंदू समुदाय के लोग अगले महीने अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर अपने घरों में दीये जला कर जश्न मनाऐंगें। अमेरिकी हिंदू समुदाय ने इस मौके पर कई कार्यक्रम भी आयोजित करने की योजना बनाई है। जिसमें विभिन्न शहरों में कार रैलियां निकालना, भव्य उद्घाटन समारोह का… Continue reading राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन अमेरिका में भी मनाया जाएगा जश्न, अमेरिका में रहने वाले हिंदू भी जलाएंगे दीये

केंद्र ने हिमाचल में आपदा राहत कोष के लिए 633 करोड़ रुपये और जारी किए- जे पी नड्डा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को कहा कि केंद्र ने हिमाचल प्रदेश के राज्य आपदा राहत कोष के लिए 360 करोड़ रुपये की दो किस्तों के अलावा 633.75 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

Noida: वाहन जांच के दौरान कार से 61 लाख रुपये से अधिक नकदी बरामद

यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा की यातायात पुलिस ने बुधवार को वाहन जांच के दौरान एक कार को रोका, जिसमें 61 लाख 60 हजार रुपए मिले।