मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से निकाला बाहर: सोनोवाल

केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के साढ़े 9 वर्ष के कार्यकाल के दौरान 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग और आयुष मंत्री ने केंद्रपाड़ा जिले में… Continue reading मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से निकाला बाहर: सोनोवाल

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पोर्टेबल अस्पताल किया गया स्थापित

अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए तैयारियां जारी रहने के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि वह किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए व्यापक चिकित्सकीय तैयारी और प्रतिक्रिया योजना बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है। अयोध्या में अपनी तरह… Continue reading अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पोर्टेबल अस्पताल किया गया स्थापित

मंगल ग्रह पर जाने वाली पहली इंसान होगी ये लड़की, वापस धरती पर आना भी होगा नामुमकिन!

आज जब युवाओं को टिक टॉक इंस्टाग्राम और भी कई सोशल साइट्स से फुर्सत नही मिल रही। लेकिन वहीं एक लड़की अपने सपनो को उड़ान देने के लिए अपनी ज़िन्दगी तक दांव पर लगाने को तैयार है। उसका सपना भी ऐसा है कि भविष्य में वो ज़िंदा भी रहेगी या नही उसे खुद नही पता।… Continue reading मंगल ग्रह पर जाने वाली पहली इंसान होगी ये लड़की, वापस धरती पर आना भी होगा नामुमकिन!

बीएसएफ के जवानों ने पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास हथियार और गोला-बारूद किया बरामद

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के फिरोजपुर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक खेत से एके-47 राइफल, दो मैगजीन और 40 कारतूस बरामद किए हैं। बीएसएफ ने 18 और 19 जनवरी की दरमियानी रात एक ड्रोन देखा और इसके बाद उसने शुक्रवार को तलाश अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान उसे क्षेत्र से… Continue reading बीएसएफ के जवानों ने पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास हथियार और गोला-बारूद किया बरामद

जोधपुर: दो बच्चे आए मालगाड़ी की चपेट में, कुत्ते कर रहे थे पीछा

कुछ पालतू कुत्ते उनका पीछा करने लगे जिससे वह डर कर भागते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए और मालगाड़ी की चपेट में आ गए।

चंडीगढ़ के सामाजिक कार्यकर्ता रोहित कुमार को मिला राष्ट्रीय युवा पुरस्कार

चंडीगढ़ के निवासी रोहित कुमार को भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा प्रतिष्ठित राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पूरे शहर के लिए गौरव का क्षण था। पर्यावरण स्थिरता, रक्तदान और जागरूकता शिविर, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता सहित विभिन्न सामाजिक सेवा क्षेत्रों में रोहित कुमार के उत्कृष्ट योगदान को… Continue reading चंडीगढ़ के सामाजिक कार्यकर्ता रोहित कुमार को मिला राष्ट्रीय युवा पुरस्कार

Aaj Ka Rashifal: आज 20 जनवरी 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपनी राशि का पूरा ब्‍यौरा

Aaj Ka Rashifal: आज 20 जनवरी, 2024 है। आइए जानते हैं कि मेष से मीन राशि के जातकों का दिन कैसा रहेगा। जानें आज आपका भविष्‍य फल कैसा रहेगा। आज की वाणी पूजनीया महाभागाःपुण्याश्च गृहदीप्तयः।स्त्रियः श्रियो गृहस्योक्तास्-तस्माद् रक्ष्या विशेषतः।। अर्थात्: स्त्रियाँ घर की लक्ष्मी कही गई हैं। ये अत्यन्त सौभाग्यशालिनी, आदर के योग्य, पवित्र तथा… Continue reading Aaj Ka Rashifal: आज 20 जनवरी 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपनी राशि का पूरा ब्‍यौरा

Chandrayaan-3 के लैंडर उपकरण ने स्थान मार्कर के रूप में काम करना शुरू किया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को कहा कि चंद्रयान-3 लैंडर के एक उपकरण ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास स्थान मार्कर के रूप में काम करना शुरू कर दिया है।

इसरो ने एक बयान में कहा कि चंद्रयान-3 लैंडर पर लगा लेजर रेट्रोरिफ्लेक्टर एरे (एलआरए) ने काम करना शुरू कर दिया है।

बयान में कहा गया है कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर (एलआरओ) ने 12 दिसंबर, 2023 को परावर्तित संकेतों का सफलतापूर्वक पता लगाकर लेजर रेंज माप हासिल किया।

इसरो ने कहा, ‘‘एलआरओ पर लूनर ऑर्बिटर लेजर अल्टीमीटर (लोला) का इस्तेमाल किया गया। अवलोकन चंद्रमा की रात के समय हुआ, जिसमें एलआरओ चंद्रयान-3 के पूर्व में बढ़ रहा था।’’

अंतरराष्ट्रीय सहयोग के तहत नासा के एलआरए को चंद्रयान-3 विक्रम लैंडर पर समायोजित किया गया था।

इसमें एक अर्द्धगोलाकार ढांचे पर आठ कोने वाले-घन रेट्रोरिफ्लेक्टर शामिल हैं। यह उपयुक्त उपकरणों के साथ परिक्रमा करने वाले अंतरिक्ष यान द्वारा विभिन्न दिशाओं से लेजर की सुविधा प्रदान करता है। लगभग 20 ग्राम वजनी ऑप्टिकल उपकरण को चंद्रमा की सतह पर दशकों तक चलने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

इसरो ने कहा कि 23 अगस्त, 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरा चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर का तब से लोला से संपर्क है।

बयान में कहा गया है कि चंद्र अन्वेषण की शुरुआत के बाद से चंद्रमा पर कई एलआरए तैनात किए गए हैं। चंद्रयान-3 पर एलआरए एक लघु संस्करण है। यह वर्तमान में दक्षिणी ध्रुव के पास उपलब्ध एकमात्र एलआरए है।

इसरो ने कहा, ‘‘चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर पर नासा का एलआरए दीर्घकालिक जियोडेटिक स्टेशन और चंद्र सतह पर एक स्थान मार्कर के रूप में काम करना जारी रखेगा, जिससे वर्तमान और भविष्य के चंद्र मिशन को लाभ होगा।’’

बयान में उल्लेख किया गया कि इस माप से अंतरिक्ष यान की कक्षीय स्थिति के सटीक निर्धारण में सहायता मिलेगी। इसके अलावा, चंद्रमा की गतिशीलता, आंतरिक संरचना और गुरुत्वाकर्षण विसंगतियों से जुड़ी जानकारी मिलेगी।

पेंसिल की नोक पर बनाए भगवान श्रीराम, कलाकारी देख रह जाएंगे दंग

22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होती है। वहीं, इससे पहला पूरा भारत राममय हो गया है. हर कोई अपने तरीकों से भगवान श्री राम के लिए कुछ-कुछ ना जरूर करना चाह रहा है. वहीं, अब राजस्थान के युवा मूर्तिकार नवरत्न प्रजापति ने सबसे छोटे भगवान राम बनाए हैं. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड… Continue reading पेंसिल की नोक पर बनाए भगवान श्रीराम, कलाकारी देख रह जाएंगे दंग

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: श्री राम लला के मूर्ति की पहली तस्वीर आई सामने

राम मंदिर में रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा का समारोह 22 जनवरी को होना है जिसके लिए 16 जनवरी से अलग अलग विधि विधान से अनुष्‍ठान शुरू हो गए हैं। इससे पहले रामलला की मूर्ति को मंदिर की परिक्रमा करवाई गई थी जिसके बाद उन्हें पूरे विधि विधान से मंदिर में लाया गया है।