13 फरवरी को ‘आप’ ने बुलाई ‘PAC’ की बैठक, लोकसभा चुनाव के लिए सीटों पर उम्मीदवारों का होगा निर्णय

राज्यसभा सांसद और आप नेता संदीप पाठक ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए कहा, ‘हम एक परिपक्व और समझदार गठबंधन के भागीदार हैं और हमें पूरा विश्वास है कि भारतीय गुट इसे स्वीकार करेगा। लेकिन चुनाव जीतना सबसे महत्वपूर्ण है। हम इन तीन सीटों के लिए तुरंत तैयारी शुरू कर रहे हैं।’

अपनी ही फिल्म देखकर खुद को नहीं पहचान पाई थीं ये एक्ट्रेस, ‘आशिकी’ फिल्म से रातों-रात बनी स्टार

बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां आईं और गईं। कुछ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गईं, तो कोई गुमनाम रह गईं। कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जो कि पहली फिल्म से रातोंरात स्टार बन गईं। लेकिन इसके बाद वह लाइमलाइट से ऐसी दूर हुईं कि उनके बारे में कोई जानकारी ही नहीं मिल… Continue reading अपनी ही फिल्म देखकर खुद को नहीं पहचान पाई थीं ये एक्ट्रेस, ‘आशिकी’ फिल्म से रातों-रात बनी स्टार

AAP को फंसा रहा ED का मकड़जाल, क्या BJP के चक्रव्यूह से निकल पाएंगे केजरीवाल?

कांग्रेस मुक्त भारत अभियान को बीजेपी अपने हिसाब से लगभग अंजाम तक पहुंचा चुकी है। लेकिन बहुत कम समय में राष्ट्रीय दल बनने वाली आम आदमी पार्टी सत्ताधारी भाजपा के लिए गले की फांस बनी हुई है। वैसे तो बीजेपी कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करके पिछले 10 साल से सरकार में है। अब कांग्रेस… Continue reading AAP को फंसा रहा ED का मकड़जाल, क्या BJP के चक्रव्यूह से निकल पाएंगे केजरीवाल?

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर कसा तंज, बोले- ‘उन्होंने सुर्खियां बटोरने के लिए PM मोदी की जाति का मुद्दा उठाया’

बता दें कि राहुल गांधी ने अपने एक बयान में दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से ताल्लुक रखने वाले परिवार में नहीं हुआ था।

AAP ने असम में 3 लोकसभा सीटों के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा

लोकसभा 2024 चुनाव के लिए केवल कुछ महीने शेष रहने पर, आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को असम में तीन सीटों की घोषणा की। इस बात पर जोर देते हुए कि पार्टी अब इंडिया ब्लॉक भागीदारों के साथ बात करके थक गई है। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, आप सांसद संदीप पाठक ने… Continue reading AAP ने असम में 3 लोकसभा सीटों के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा

Aaj Ka Rashifal: आज 09 फरवरी, 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपनी राशि का पूरा ब्‍यौरा

Aaj Ka Rashifal: आज 09 फरवरी, 2024 है। आइए जानते हैं कि मेष से मीन राशि के जातकों का दिन कैसा रहेगा। जानें आज आपका भविष्‍य फल कैसा रहेगा। आज की वाणी धनं प्राप्नोति तपसामौनेनाज्ञां प्रयच्छति।उपभोगांस्तु दानेनब्रह्मचर्येण जीवितम्॥ अर्थात्: मनुष्य तप करने से धन पाता है। मौन-व्रत के पालन से दूसरों पर हुक्म चलाता है।… Continue reading Aaj Ka Rashifal: आज 09 फरवरी, 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपनी राशि का पूरा ब्‍यौरा

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने भाजपा अध्यक्ष नड्डा से की मुलाकात

केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) के प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने लोकसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी के दावों को आगे बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा से मुलाकात की।

पारस के साथ उनकी पार्टी के तीन अन्य लोकसभा सदस्य भी थे।

पार्टी ने एक बयान में कहा कि आरएलजेपी नेताओं ने अन्य मुद्दों के अलावा बिहार में चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की रणनीति पर चर्चा की।

पारस के नेतृत्व वाली पार्टी और उनके भतीजे एवं लोकसभा सदस्य चिराग पासवान की अध्यक्षता वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में तीखी जुबानी जंग होती रहती है, क्योंकि दोनों ही दल चिराग पासवान के पिता एवं दलित नेता रामविलास पासवान की राजनीतिक विरासत के लिए लड़ रहे हैं।

भाजपा के सहयोगी चिराग पासवान ने भी इस बात पर जोर दिया है कि उनकी पार्टी संसदीय चुनाव में छह सीट पर लड़ना चाहेगी। लोक जनशक्ति पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी इतनी ही सीट पर चुनाव लड़ा था, जब चिराग पासवान और पशुपति पारस रामविलास पासवान के नेतृत्व में एक साथ थे।

चिराग पासवान ने हाजीपुर सीट पर भी दावा किया है, जिसका प्रतिनिधित्व वर्तमान में लोकसभा में पारस करते हैं।

प्रधानमंत्री का जन्म OBC परिवार में नहीं हुआ: राहुल गांधी का दावा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से ताल्लुक रखने वाले परिवार में नहीं हुआ और वह खुद को ओबीसी बताकर लोगों को ‘गुमराह’ कर रहे हैं।

राहुल ने ओडिशा में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तीसरे एवं अंतिम दिन यहां एक संक्षिप्त भाषण में कहा कि मोदी ‘का जन्म ऐसे परिवार में हुआ जो सामान्य जाति की श्रेणी में आता है।’

इससे पहले राहुल ने अपने संबोधन में कहा था कि मोदी ‘तेली’ जाति से हैं लेकिन बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मतलब ‘घांची’ जाति था।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री देश में कभी जाति आधारित गणना नहीं कराएंगे और उसके बिना सामाजिक न्याय हसिल नहीं किया जा सकता।

मोदी सरकार गरीबों के कल्याण और जनजातीयों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध : शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने लोकसभा में बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार गरीबों के कल्याण और जनजातियों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध है।

प्रधान ने जनजातियों और आदिवासियों के कल्याण के प्रति कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों की उदासीनता का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने केंद्र और विभिन्न राज्यों में लंबे समय तक शासन किया लेकिन उसने मामूली विसंगितयों को दूर करना भी गवारा नहीं समझा।

उन्होंने ‘संविधान (अनुसूचित जातियां एवं जनजातियां) आदेश (संशोधन) विधेयक 2024’ और ‘संविधान (अनुसूचित जनजातियां) आदेश (संशोधन) विधेयक 2024’ पर संयुक्त चर्चा के दौरान कांग्रेस सदस्य सप्तगिरि शंकर उलाका के वक्तव्य पर हस्तक्षेप करते हुए कहा कि आज जो विसंगतियां दूर करने के लिए यह विधेयक लाया गया है वे 1979 से मौजूद थीं।

प्रधान ने कहा ‘‘ इस बीच कांग्रेस की सरकारें केंद्र और राज्यों में बनीं लेकिन इसे दूर नहीं किया जा सका। इस बारे में सबसे पहले संशोधन तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया और अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपने (कांग्रेस ने) केवल भाषण दिये, जनजातीय भावनाओं को भुनाया और राजनीति की। जनजातीय के कल्याण के लिए पहली बार वाजपेयी ने और अब मोदी ने उनके कल्याण के बारे में सोचा।’’

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार चरणबद्ध तरीके से निदान निकालती है। उन्होंने कहा, ‘‘हम सर्वस्पर्शी एवं सर्व समावेशी सरकार चलाते हैं और सरकार ने जनजातीय कल्याण के बजट तिगुना कर दिया है।’’

इससे पहले जनजातीय मामलों की मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने दोनों विधेयकों को चर्चा और पारित किये जाने के लिए सदन में पेश किया।

इन विधेयकों में ओडिशा में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की सूची तथा आंध्र प्रदेश में अनुसूचित जनजातियों की सूची में कुछ जातियों और उपजातियों को शामिल करने के प्रावधान हैं।

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर जाति को लेकर निशाना, बोले वो OBC नहीं जनरल कास्ट में पैदा हुए

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा चल रही है. यात्रा के दौरान ओडिशा में उन्होंने पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी OBC जाति में पैदा नहीं हुए थे, वह तो जनरल कास्ट में पैदा हुए थे. लेकिन वे लोगों को बेवकूफ बनाते है कि प्रधानमंत्री ओबीसी… Continue reading राहुल गांधी का पीएम मोदी पर जाति को लेकर निशाना, बोले वो OBC नहीं जनरल कास्ट में पैदा हुए