CM मनोहर लाल की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस, बाढ़ पीड़ितों के लिए कर सकते है बड़ा एलान

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल आज चंडीगढ़ स्थित सचिवालय में दोपहर 3 बजे एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल बड़ा एलान कर सकते है।

उफान पर घग्गर नदी, हरियाणा-पंजाब स्टेट हाईवे बंद

रतिया में घग्गर नदी की बाढ़ अब स्थानीय लोगों के गले की फांस बनती जा रही है. बारिश तो बंद हो चुकी है, लेकिन बाढ़ का कहर अब भी जारी है. घग्गर नदी का जलस्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा, जिसके चलते स्थानीय लोगों की आवाजाही काफी प्रभावित हो रही है.

आपको बता दें कि हरियाणा के बॉर्डर पर स्थित सिरसा के गांव मुसाहिबवाला के पार एक बड़ा नाला बहता है, जो इस वक्त बाढ़ के पानी से उफान पर है. नाले में भारी पानी होने के चलते रोड पर बनी पुलिया में दिक्कत भी आ रही है. जिसके चलते पंजाब-हरियाणा हाईवे पर वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है.

उधर मानसा जिले के सरदूलगढ़ क्षेत्र में घग्गर नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण आस-पास के गांव के लोग घर छोड़ने को मजबूर हैं. वहीं गांव साधु वाला के लोग अपने घरों को छोड़कर ट्रॉलियों में समान भरकार, अपने रिश्तेदारों या फिर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर हैं.

CM मनोहर लाल का नूंह दौरा, कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज नूंह को दौरे पर थे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने नूंह के फिरोजपुर झिरका में विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन करते हुए जनसभा को भी संबोधित किया. मुख्यमंत्री ने यहां से प्रदेश के 22 जिलों को दो हजार सात सौ इकतालीस करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का उद्घाटन किया.

मुख्यमंत्री ने जिन विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया उसमें बारह सौ उन्यासी करोड़ की एक सौ सतावन परियोजनाओं का उद्घाटन और चौदह सौ बासठ करोड़ की एक सौ नब्बे परियोजनाओं की आधारशिला भी शामिल हैं.

अलग-अलग जिलों के लिए शुरु की गई तीन सौ सैतालीस से ज्यादा परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित भी किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार लगातार हरियाणा और हरियाणा के लोगों के हित के लिए काम कर रही है. इसके सात ही उन्होंने प्रदेश की पूर्व सरकारों की राजनीति पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी.

बारिश से प्रदेश को हुआ काफी नुकसान, CM मनोहर लाल ने दी जानकारी

हरियाणा में बारिश की वजह से कई जिलों में हालात अभी भी खराब है। सीएम मनोहर लाल हालात पर नजर बनाए हुए है और उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द पानी की निकासी के निर्देश दिए है।

हरियाणवी गीतों पर झूमी प्रियंका और सोनिया गांधी, राहुल गांधी ने वीडियो शेयर किया

हरियाणा के सोनीपत का गांव मदीना कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं, चर्चा का कारण बने राहुल गांधी। बता दें आपको राहुल गांधी ने रविवार को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कुछ महिलाएं सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के साथ हरियाणवी गीतों पर डांस करती हुई दिख रही हैं।

आपको बताए बीते दिन दिल्ली में मदीना गांव की महिलाएं राहुल गांधी के निमंत्रण दिल्ली स्थित सोनिया गांधी के आवास पर पहुंची और साथ में लंच भी किया।

Weather Update: बारिश को लेकर जारी हुआ Alert ! हरियाणा के 4 जिलों में भारी बारिश की आशंका

हरियाणा में बाढ़ से चौथे दिन भी राहत नहीं मिल पाई। बता दें हरियाणा में 13 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। बताए आपको इनमें अंबाला, फतेहाबाद, फरीदाबाद, पंचकूला, झज्जर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत और यमुनानगर शामिल हैं। वहीं आपको बताए आज दोपहर बाद चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा के 4 जिलों में बारिश की चेतावनी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 4 जिलों में पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर जिले शामिल हैं।

CM मनोहर लाल का सोनीपत दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज से दो दिवसीय दौरे पर सोनीपत में रहेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल दोपहर 3 बजे खरखौदा में दादा कुशल सिंह दहिया व ब्रिगेडियर होशियार सिंह की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे. साथ ही शाम 4.40 बजे 135 फीट ऊंचे तिरंगे के साथ… Continue reading CM मनोहर लाल का सोनीपत दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

घग्गर नदी के डायवर्जन ने बढ़ाई परेशानी, नदी का तटबंध टूटने से बाढ़ जैसे हालात

लगातार हो रही बारिश के बाद पंचकूला में घग्गर नदी के तटबंद को नुकसान पहुंचा है. तटबंद टूटने से नदी के आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने घग्गर नदी के किनारे, तटबंद टूटने से बने हालात का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि घग्गर का… Continue reading घग्गर नदी के डायवर्जन ने बढ़ाई परेशानी, नदी का तटबंध टूटने से बाढ़ जैसे हालात

हरियाणा CM मनोहर लाल ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकत की. इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक कृषि योजनाओं के मुद्दों पर चर्चा हुई. केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने हरियाणा सरकार द्वारा किसानों की सुविधा के लिए क्रियांवित योजनाओं के अपनाए जा रहे डिजिटलाइजेशन सिस्टम की सराहना की.… Continue reading हरियाणा CM मनोहर लाल ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की

कुरुक्षेत्र के शहरी इलाकों में पहुंचा बाढ़ का पानी, सांसद नायब सैनी ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया

हरियाणा में भारी बारिश के चलते कई जिले बाढ़ के चपेट में हैं. कुरुक्षेत्र में भी करीब 70 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं.