Weather Update: बारिश को लेकर जारी हुआ Alert ! हरियाणा के 4 जिलों में भारी बारिश की आशंका

हरियाणा में बाढ़ से चौथे दिन भी राहत नहीं मिल पाई। बता दें हरियाणा में 13 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। बताए आपको इनमें अंबाला, फतेहाबाद, फरीदाबाद, पंचकूला, झज्जर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत और यमुनानगर शामिल हैं। वहीं आपको बताए आज दोपहर बाद चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा के 4 जिलों में बारिश की चेतावनी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 4 जिलों में पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर जिले शामिल हैं।