करनाल का 19वां जनसंवाद कार्यक्रम, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकारी साधनों पर पहला हक गरीबों का है। सरकार की ओर से गरीबों के लिये जितनी अधिक योजनाएं बनेंगी, समाज उतना ही सुखी होगा। सरकार गरीबों/वंचितों के विकास के लिए प्रयत्नशील है।  मुख्यमंत्री करनाल में वार्ड 9 में सेक्टर 7 के सामुदायिक केंद्र में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम… Continue reading करनाल का 19वां जनसंवाद कार्यक्रम, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं

विधानसभा-सचिवालय के बीच के रास्ते को सुधारने के लिए अधिकारी योजना तैयार करें: आतिशी

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री आतिशी ने अधिकारियों को दिल्ली विधानसभा और सचिवालय के बीच के रास्ते को बेहतर बनाने के लिए एक हफ्ते के भीतर एक योजना तैयार करने का सोमवार को निर्देश दिया।. दिल्ली सरकार ने एक बयान में कहा कि आतिशी ने सोमवार को कश्मीरी गेट आईएसबीटी समेत विधानसभा और सचिवालय के… Continue reading विधानसभा-सचिवालय के बीच के रास्ते को सुधारने के लिए अधिकारी योजना तैयार करें: आतिशी

हरियाणा में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में ग्राहकों को ‘हुक्का‘ परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध – मुख्यमंत्री

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य भर में होटल, रेस्तरां, बार और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में ग्राहकों को ‘हुक्का‘ परोसने पर व्यापक प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। हालांकि, यह रोक ग्रामीण इलाकों में इस्तेमाल होने वाले परंपरागत हुक्के पर लागू नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने दानवीर कर्ण की नगरी करनाल में नशा मुक्ति अभियान के… Continue reading हरियाणा में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में ग्राहकों को ‘हुक्का‘ परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध – मुख्यमंत्री

Asian Games में शूटिंग में रजत पदक विजेता रमिता जिंदल के माता-पिता ने बताई उनकी कामयाबी की कहानी

रमिता जिंदल ने चीन के हांगझू में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में मेहुली घोष और आशी चौकसे के साथ मिलकर महिला टीम में रजत पदक जीता और 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। इस उपलब्धि पर रमिता जिंदल के माता पिता बहुत खुश हैं। उन्होंने अपनी बेटी की कला और पढ़ाई के प्रति समर्पण के लिए उसकी जमकर तारीफ की।

रमिता के पिता अरविंद जिंदल बताया कि उसे प्रैक्टिस को एक भी दिन छोड़ना पसंद नहीं था और वो स्टडी भी पूरी लगन से करती थी।

रमिता की मां सोनिका जिंदल ने कहा कि उनकी बेटी हमेशा बहुत मेहनती और करियर के प्रति लगन वाली रही है।

गुरुग्राम में छह साल की बच्ची से बलात्कार करने वाला गिरफ्तार

हरियाणा के गुरुग्राम में 35 वर्षीय एक व्यक्ति को एक छह वर्षीय बच्ची का कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के सतेन्द्र कुमार के रूप में हुई है जो अपने परिवार के साथ सेक्टर 15 पार्ट-2 की एक कॉलोनी रह रहा था। वहीं, बच्ची का परिवार भी उत्तर प्रदेश से ही ताल्लुक रखता है । आरोपी पीड़ित बच्ची का पड़ोसी है और वह उसे मामा बुलाती थी।

पीड़िता की मां द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार, यह घटना शनिवार को हुई जब वह और उसका पति काम पर चले गए थे जबकि उनकी दोनों बेटियां घर पर थीं।

मां को घटना के बारे में तब जानकारी हुई जब उसने कुछ गड़बड़ी का संदेह होने अपनी बेटी से पूछताछ की।

हरियाणा के पलवल में कार की चपेट में आया ऑटोरिक्शा; 3 लोगों की मौत, 12 घायल

पलवल-सोहना मार्ग पर घुघेरा गांव के निकट एक ऑटोरिक्शा कार की चपेट में आ गया जिससे तीन महिलाओं की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस को रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे घटना के बारे में सूचना मिली और घटनास्थल पर एक टीम भेजी गई जिसने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों ने तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया जबकि 12 लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें बेहतर उपचार के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया है।

चांदहाट थाने के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) कैलाश चंद ने कहा, ‘‘घटना के बाद कार चालक भाग गया। उसे पकड़ने के लिए तलाश जारी है।’’

साइक्लोथॉन यात्रा पहुंची यमुनानगर, CM मनोहर लाल ने रैली का किया स्वागत

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘नशा किसी भी राज्य की तरक़्क़ी का बाधक है लेकिन हम हरियाणवियों को संकल्प लेना होगा कि अपने हरियाणा की तरक़्क़ी के लिए नशे को जड़ से ख़त्म कर के रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ हमें राजनीति से उठकर एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी।

हरियाणा प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उदय भान के खिलाफ किया प्रदर्शन

कांग्रेस के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष उदय भान की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर विवादित टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को यहां अग्रवाल धर्मशाला चौक पर प्रदर्शन किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और भान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख का पुतला भी फूंका।

उन्होंने प्रतिष्ठित पद पर आसीन होने के बावजूद विवादित टिप्पणी करने के लिए भान पर निशाना साधा और इस मामले पर उनसे माफी की मांग की।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया मानेसर में फ्लिपकार्ट के क्षेत्रीय वितरण केंद्र का किया शिलान्यास…

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को मानेसर में फ्लिपकार्ट के क्षेत्रीय वितरण केंद्र का शिलान्यास किया। साथ ही, वर्चुअल माध्यम से सोनीपत में किरयाना पूर्ति केंद्र का शुभारंभ किया। इन दोनों केन्द्रों से हरियाणा में निवेशकों की रुचि और बढ़ेगी। साथ ही युवाओं को रोजगार के भी अधिक अवसर मिलेंगे। मानेसर में आयोजित… Continue reading हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया मानेसर में फ्लिपकार्ट के क्षेत्रीय वितरण केंद्र का किया शिलान्यास…

आप 2024 का हरियाणा विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी : पार्टी के नेता अनुराग ढांडा

आम आदमी पार्टी (आप) की हरियाणा इकाई के उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी 2024 का राज्य विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी का एक पूर्ण संगठनात्मक ढांचा तैयार है और यह अगले महीने अपनी ग्राम स्तरीय समितियों की भी घोषणा करेगी।

ढांडा ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे पर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दलों के बीच अब तक कोई चर्चा नहीं हुई है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘विधानसभा चुनावों के लिए कोई समझौता या गठजोड़ नहीं होगा, और आप अपने दम पर सभी 90 सीट पर चुनाव लड़ेगी। लोकसभा चुनावों के लिए, हम पार्टी आलाकमान के आदेशों का पालन करेंगे।