हरियाणा प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उदय भान के खिलाफ किया प्रदर्शन

कांग्रेस के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष उदय भान की प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर विवादित टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को यहां अग्रवाल धर्मशाला चौक पर प्रदर्शन किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और भान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख का पुतला भी फूंका।

उन्होंने प्रतिष्ठित पद पर आसीन होने के बावजूद विवादित टिप्पणी करने के लिए भान पर निशाना साधा और इस मामले पर उनसे माफी की मांग की।