पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में देर रात आग लगने की खबर सामने आई। PGI के नेहरू अस्पताल की पहली मंजिल में आग लगने से मरीजों में हड़कंप मच गया।
पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में देर रात आग लगने की खबर सामने आई। PGI के नेहरू अस्पताल की पहली मंजिल में आग लगने से मरीजों में हड़कंप मच गया।
उत्तराखंड में नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में रविवार को एक बस के खाई में गिर जाने से उसमें सवार छह यात्रियों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। बस में हरियाणा से आए पर्यटक सवार थे।
पंचकूला में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने प्लास्टिक फ्री रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें कि, पंचकूला में अलग-अलग संस्थाओं द्वारा इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन कराया जाता है।
हिसार में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के तीन दिवसीय कृषि विकास मेले का आयोजन किया गया है। मेले का शुभारंभ उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया।
हरियाणा सीएम मनोहर लाल करनाल में आयोजित पन्ना प्रमुखों की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने कार्यकार्ताओं को मिशन 2024 में जीत का मंत्र दिया।
हरियाणा सीएम मनोहर लाल ने एसवाईएल पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि, एसवाईएल (SYL) पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ चुका है
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज से आज उनके आवास पर अम्बाला में रिंग रोड के आसपास “हाईब्रिड इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार” की फैक्टरी स्थापित करने का प्रस्ताव रखते हुए विनाटा एयरोमोबिलिटी के फाउंडर व सीईओ योगेश रामानाथन ने मुलाकात की।
जींद की एक अदालत ने किशोर से कुकर्म करने के मामले में एक व्यक्ति को दोषी करार देते हुए शनिवार को 20 साल कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष ने यह जानकारी दी।
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ.चंद्रहास की अदालत ने फैसला दिया कि जुर्माने की राशि नहीं भरने की स्थिति में दोषी को दो साल अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक सफीदों सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने सात अप्रैल 2022 को पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि घर पर उसका 16 वर्षीय बेटा अकेला था तभी गांव के ही संदीप नामक युवक घर आया और धमकी देते हुए उसके बेटे से कुकर्म करने लगा।
शिकायत के मुताबिक महिला संयोग से उसी समय घर पहुंची जिसे देख आरोपी फरार हो गया।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक सफीदों सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की मां की शिकायत पर संदीप के खिलाफ कुकर्म, पॉक्सो अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी एवं मामले में शनिवार को फैसला आया।
हरियाणा के करनाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद संजय भाटिया ने अपने समुदाय (भाटिया) का एक राष्ट्रीय संगठन खड़ा करने की जोरदारी पैरोकारी की है और इसके लिए अपना भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया है।.
राजधानी दिल्ली के भाटिया वेलफेयर ट्रस्ट सोसायटी के तीन दिवसीय वार्षिक अधिवेशन में भाजपा सांसद ने यह बात कही। इस अधिवेशन का आयोजन हरिद्वार में संपन्न हुआ।
हरियाणा मे पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन की तरफ से अलग-अलग जिलों में टीमों का गठन किया गया है ताकि प्रदेश में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।