Ambala: पराली जलाने को लेकर प्रशासन सख्त, 7 लोगों के काटे गए चालान

हरियाणा मे पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन  की तरफ से अलग-अलग जिलों में टीमों का गठन किया गया है ताकि प्रदेश में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

वहीं अंबाला में बीस जगहों पर पराली जलाने की घटना सामने आई है, जिसमे से सात जगहों की पुष्टि हो चुकी है और प्रशासन की तरफ से सात लोगों का चालान किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि, पराली जलाने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

बता दें कि, मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तरफ से किसानों से लगातार अपील की जा रही है कि वो पराली ना जलाए  लेकिन इलके बाद भी कई जिलों में पराली जलाने की घटनाएं सामने आई है  जिसके बाद प्रशासन द्वारा कारवाई की गई है।