Friday, February 13, 2026
HomeCurrent NewsBJP ने दिल्ली के लिए पर्यवेक्षक का किया ऐलान, जानें नाम

BJP ने दिल्ली के लिए पर्यवेक्षक का किया ऐलान, जानें नाम

दिल्ली में 27 साल बाद वापसी करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार गठन की प्रक्रिया तेज़ हो गई है, जहां सबकी जुबान पर एक ही सवाल है कि आखिर दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा। दिल्ली में शपथग्रहण को लेकर रामलीला मैदान में तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं।

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को शाम 4.30 बजे होना था। लेकिन अब यह कार्यक्रम 20 फरवरी को ही दोपहर 12 बजे होगा। शपथ ग्रहण समारोह के लिए बीजेपी का निमंत्रण पत्र सामने आ गया है। कल सीएम के साथ मंत्री भी शपथ लेंगे।

रविशंकर प्रसाद, ओपी धनखड़ बने पर्यवेक्षक

भाजपा ने दिल्ली के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। भाजपा ने रविशंकर प्रसाद, ओपी धनखड़ को पर्यवेक्षक बनाया है।

बता दें कि भाजपा के 48 नवनिर्वाचित विधायक केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में विधायक दल के नेता का चुनाव करेंगे, जो अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस प्रक्रिया के माध्यम से पार्टी एक ऐसे नेता का चयन करेगी, जो दिल्ली की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे और विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments