Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsबिहार विधानसभा चुनाव : PM मोदी का पटना में भव्य रोड शो,...

बिहार विधानसभा चुनाव : PM मोदी का पटना में भव्य रोड शो, गुरुद्वारा श्री पटना साहिब में हुए नतमस्तक 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 नवंबर 2025 को बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के तहत पटना में एक भव्य रोड शो किया। रोड शो करीब 2.8 किलोमीटर लंबा था, जो कदमकुआं के दिनकर चौक से शुरू होकर गांधी मैदान के उद्योग भवन तक गया। इस रोड शो के दौरान उन्होंने पटना के विभिन्न स्थानों पर लोगों से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया और भारी जनसमर्थन प्राप्त किया।

Image

रोड शो से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। रोड शो के बाद उन्होंने गुरुद्वारा श्री पटना साहिब में माथा टेका।

Image

इस दौरान उन्होंने श्री गुरु गोबिंद सिंह साहिब जी और माता साहिब कौर जी के पवित्र श्री जोड़े साहिब के दर्शन भी किए और सिख गुरुओं के उपदेशों को याद करते हुए देश की एकता व सद्भावना का संदेश दिया।

Image

रोड शो के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी और लोग प्रधानमंत्री मोदी की झलक के लिए भारी संख्या में इकट्ठा हुए थे। रोड शो में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपस्थित नहीं थे, लेकिन केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) सहित भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और कई भाजपा प्रत्याशी शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments