HomeCurrent Newsठाकुरद्वारा ट्रस्ट की ओर से बड़ी पहल, मणिपुर में जरूरतमंद लोगों के...

ठाकुरद्वारा ट्रस्ट की ओर से बड़ी पहल, मणिपुर में जरूरतमंद लोगों के लिए भेजी सहायता राशि

राष्ट्रीय सेवा भारती मणिपुर में शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक और स्वावलंबन के लिए कई कार्य कर रही हैं। इस बीच मणिपुर में जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए ठाकुरद्वारा ट्रस्ट ने भी बड़ी पहल की है। ठाकुरद्वारा ट्रस्ट ने मणिपुर में जरूरतमंद लोगों के लिए एक लाख रुपए की सहायता राशि, राष्ट्रीय सेवा भारती को सौंपी, इसके अलावा ठाकुरद्वारा ट्रस्ट की ओर से गुरु विश्राम वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के लिए राशन की भी मदद दी गई।

राष्ट्रीय सेवा भारती से जुड़े ऋषिपाल डडवाल ने बताया कि मणिपुर में स्थानीय समुदाय के बीच मे जो घटनाएं हुई हैं उससे वहां एक वर्ग पीड़ित था जिसके बाद राष्ट्रीय सेवा भारती ने वहां 300 कैम्प लगाए हैं और इन कैंपों में जरूरतमंद लोगों को रहने, खाने और शिक्षा की व्यवस्था भी की जा रही है।

दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ठाकुरद्वारा ट्रस्ट के फाउंडर मेंबर, डॉक्टर भूरे लाल, राष्ट्रीय सेवा भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ऋषिपाल डडवाल के अलावा गुरु विश्राम वृद्ध आश्रम के फाउंडर डॉक्टर जी.पी भगत भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments