Wednesday, March 4, 2026
Home राज्य पंजाब पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान जारी, 12 Kg हेरोइन जब्त, 164...

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान जारी, 12 Kg हेरोइन जब्त, 164 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Advertisement

पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रही अपनी विशेष मुहिम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 164 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। राज्यभर में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने 11.9 किलोग्राम हेरोइन, 344 नशीली गोलियां और 4,700 रुपये की ड्रग मनी बरामद की।

नशीले पदार्थ किए जब्त

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अभियान के तहत संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की गई और गुप्त सूचना के आधार पर कई आरोपियों को काबू किया गया। बरामद मादक पदार्थों को जब्त कर लिया गया है और गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किए जा रहे हैं। पूछताछ के दौरान नेटवर्क के आगे और पीछे के लिंक खंगाले जा रहे हैं, ताकि सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

नशा मुक्ति पर भी फोकस

सख्त कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस ने नशे की लत से जूझ रहे लोगों को मुख्यधारा में लाने की पहल भी की है। अभियान के दौरान 14 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और रिहैबिलिटेशन केंद्रों में उपचार के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों का कहना है कि नशे की समस्या से निपटने के लिए कानून प्रवर्तन के साथ जागरूकता भी उतना ही जरूरी है।

‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति जारी

पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में नशा तस्करी के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत अभियान आगे भी जारी रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि संगठित नेटवर्क को तोड़ने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।