हरियाणा में आई एक और राजनीतिक पार्टी, चढ़ूनी ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान

Aug 10, 2024 - 12:05
 202
हरियाणा में आई एक और राजनीतिक पार्टी, चढ़ूनी ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान
हरियाणा में आई एक और राजनीतिक पार्टी, चढ़ूनी ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान

हैप्पी सिंह, सिरसा:

हरियाणा विधानसभा के चुनाव अक्टूबर में संभावित है, जिसे लेकर सभी पार्टियों ने अपने अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। इसी को लेकर सिरसा के गुरुद्वारा चिल्ला साहिब में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी ) की एक बैठक का आयोजन किया गया और इसके बाद गुरनाम सिंह चढूनी द्वारा नई पार्टी संयुक्त संघर्ष पार्टी का एलान कर दिया जिसके तहत वो हरियाणा विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। मीडिया से बातचीत में गुरनाम सिंह चढूनी ने बताया कि आज पार्टी का एलान करने के साथ ही शुरुआत कर दी गई है और वो अब प्रत्येक जिले में जाकर लोगों से मिलेंगे और फैसला करेंगे कि कितनी सीटों पर चुनाव लड़ा जाए। वही एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वो खुद पेहवा से चुनाव लड़ेंगे। 

मीडिया से बातचीत में गुरनाम सिंह चढूनी ने बताया कि बीजेपी और जेजेपी को छोड़ कर किसी भी अन्य पार्टी से उनका गठबंधन हो सकता है। जब उनसे पंजाब चुनावों में हार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पंजाब में जो आम आदमी पार्टी की जीत हुई वो किसानों के आंदोलन के कारण थी वही कुछ लोग जो खुद को गैर राजनितिक कहते थे उन अपनों के कारण भी उन्हें नुक्सान हुआ। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी कांग्रेस को जो फायदा हुआ वो किसानों के कारण लेकिन अब वो हरियाणा के लोगों के बीच जाएंगे और उन्हें समझाएंगे। वहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा 23 फसलों पर एमएसपी दिए जाने की घोषणा पर उन्होंने धन्यवाद किया और साथ ही कहा कि ये केवल घोषणा बन कर ना रहे बल्कि इसके लिए कानून बनाया जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow