हरियाणा में एक और पार्टी का चुनाव लड़ने का ऐलान, किसान आंदोलन के दौरान हुआ था जन्म

Jul 19, 2024 - 11:04
 37
हरियाणा में एक और पार्टी का चुनाव लड़ने का ऐलान, किसान आंदोलन के दौरान हुआ था जन्म
हरियाणा में एक और पार्टी का चुनाव लड़ने का ऐलान, किसान आंदोलन के दौरान हुआ था जन्म

एमएच वन न्यूज, भिवानी:

हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक दलों की ओर से लगातार मंथन किया जा रहा है। वहीं, अब कई दलों की ओर से पहली बार हरियाणा के राजनीतिक दंगल में कूदने की भी घोषणा करनी शुरू कर दी है। 

इसी कड़ी में किसान आंदोलन के दौरान जन्मी संयुक्त संघर्ष पार्टी हरियाणा ने भी प्रदेश की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी के नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने यह घोषणा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन के लिए तैयार है। 

उन्होंने कहा कि 32 सालों से सडक़ों पर किसान-कमेरों की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन जब न्याय नहीं मिला तो पार्टी बनानी पड़ी। वह किसान विरोधी भाजपा व जजपा को छोडक़र किसी भी दल के साथ गठबंधन को तैयार है। 

सत्ता में आने पर देंगे ये सुविधा

चढ़ूनी ने बताया कि सत्ता में आने पर संयुक्त संघर्ष पार्टी की सरकार की ओर से बीपीएल परिवार को 200 गज के के दो कमरों वाला घर दिया जाएगा। 

इसके अलावा बुजुर्गों को 8 हजार रुपए पेंशन दी जाएगी। बेरोजगारों को 8 हजार रुपए भत्ता दिया जाएगा। फसलों पर एमएसपी और फसल खराब होने पर 50 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow