अनिंदिता मित्रा को चंडीगढ़ नगर निगम आयुक्त के पद से किया गया मुक्त, अधिकारियों ने गुलदस्ता देकर किया सम्मानित 

Aug 23, 2024 - 11:04
Aug 23, 2024 - 11:06
 126
अनिंदिता मित्रा को चंडीगढ़ नगर निगम आयुक्त के पद से किया गया मुक्त, अधिकारियों ने गुलदस्ता देकर किया सम्मानित 
अनिंदिता मित्रा को चंडीगढ़ नगर निगम आयुक्त के पद से किया गया मुक्त, अधिकारियों ने गुलदस्ता देकर किया सम्मानित 

आईएएस अधिकारी अनिंदिता मित्रा को 3 साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद चंडीगढ़ नगर निगम (MC) आयुक्त के पद से मुक्त कर दिया गया। इस अवसर पर निगम अधिकारियों ने उन्हें गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। नगर निगम में पूरे 3 साल तक मित्रा पद पर रहीं। निगम में कई बड़े प्रोजेक्टों को क्रियान्वित करने में वह सफल रहीं। 

चंडीगढ़ प्रशासन ने पंजाब सरकार से एक साल का एक्सटेंशन भी मांगा था, लेकिन इस पर अभी तक पंजाब सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आया। उसके बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से आनंदिता मित्रा के लिए 3 महीने का एक्सटेंशन मांगा था, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूर नहीं किया। 

केंद्रीय गृह मंत्रालय से एक्सटेंशन न मिलने पर कमिश्नर ने अपना पद छोड़ दिया। अनिंदिता मित्रा पंजाब कैडर की 2007 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें पंजाब कैडर से 3 साल के लिए एजीएमयूटी कैडर में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया था। मित्रा ने 23 अगस्त 2021 को चंडीगढ़ नगर निगम आयुक्त का पद संभाला। इससे पहले वह पंजाब में जनसंपर्क निदेशक थीं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow