विनेश फोगाट के ओलंपिक फाइनल में अयोग्य घोषित होने पर हरियाणा के मंत्री भी दुखी, निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने जताया दुख

हरियाणा के निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने भी विनेश के अयोग्य करार दिए जाने पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि फोगाट के ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने पर उनसे बहुत उम्मीद थी।

Aug 7, 2024 - 15:43
 25
विनेश फोगाट के ओलंपिक फाइनल में अयोग्य घोषित होने पर हरियाणा के मंत्री भी दुखी, निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने जताया दुख

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ :  पेरिस ओलंपिक से हरियाणा की पहलवान विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने पर पूरे देश में हर कोई दुखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बारे में दुख जाहिर करते हुए उनकी हौसला अफजाई भी की है। वहीं, हरियाणा के निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने भी विनेश के अयोग्य करार दिए जाने पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि फोगाट के ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने पर उनसे बहुत उम्मीद थी। पूरे प्रदेश की नजरें विनेश के मैच पर थी, लेकिन अब नियमों के सामने कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने इसे बेइंसाफी बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी इस घटनाक्रम पर दुख जाहिर किया है।

15 दिन बाद नहीं मिलेगी सफाई में कमी

सुभाष सुधा ने कहा कि प्रदेश की सफाई व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री और वह गंभीर है। इसे लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि 15 दिन के बाद प्रदेश में सफाई व्यवस्था को लेकर कहीं कोई कमी नहीं रहेगी। यदि कहीं पर कोई कमी पाई गई तो उस पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा। चंडीगढ़ मुख्यालय में बैठे निकाय विभाग के अधिकारियों को भी फिल्ड में तैनात करने को कहा गया है, जिससे वह मौके पर जाकर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवा सके। उन्होंने स्वीकार किया कि अभी भी कुछ कर्मचारी लापरवाही कर रहे हैं, जल्द ही उन पर एक्शन लिया जाएगा।

32 अधिकारियों को किया सस्पेंड

निकाय विभाग में फैले भ्रष्टाचार को लेकर सुभाष सुधा ने कहा कि वह अब तक 32 कर्मियों को सस्पेंड कर चुके हैं। यदि अब भी उनके पास कोई शिकायत आएगी तो वह उस पर तुरंत एक्शन लेंगे। भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow