हरियाणा में 500 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर, तीज उत्सव के दौरान CM नायब सैनी ने की घोषणा

हरियाणा में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनावी घोषणा से पहले प्रदेश में मुख्यमंत्री की ओर से घोषणाएं किए जाने का दौर जारी है।

Aug 7, 2024 - 15:47
 429
हरियाणा में 500 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर, तीज उत्सव के दौरान CM नायब सैनी ने की घोषणा
हरियाणा में 500 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर, तीज उत्सव के दौरान CM नायब सैनी ने की घोषणा

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनावी घोषणा से पहले प्रदेश में मुख्यमंत्री की ओर से घोषणाएं किए जाने का दौर जारी है। किसानों की हर फसल को एमएसपी पर खरीदने की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री ने एक और बड़ा चुनावी दांव खेला है। मुख्यमंत्री ने हरियाणा में गैस सिलेंडर 500 रुपए में देने का ऐलान किया है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 46 लाख परिवारों को सीधा फायदा पहुंचेगा। एक लाख 80 हजार रुपए की आय वाले परिवारों को सरकार 500 रुपए में गैस सिलेंडर देगी। तीज के मौके पर जींद में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ये घोषणा की।

CM ने महिलाओं के लिए खोला पिटारा

इसके अलावा मुख्यमंत्री नायब सैनी ने स्वयं सहायता समूह को 100 करोड़ की धनराशि देने की भी घोषणा की। साथ ही छात्राओं को उच्चतर शिक्षा के लिए 5105  बेटियों को 20 करोड़ 28 लाख का ऋण सरकार की ओर से दिया जाएगा। इसके अलावा एक लाख 80 हजार तक की सालाना आय वाले परिवार की लड़कियों को सनातक तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। प्रदेश के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बस अड्डा परिसर में दो दुकानें आवंटन होंगी। प्रदेश की 1581 गरीब विधवाओं को 9 करोड़ 38 लाख ब्याज रहित ऋण देगी सरकार। इसके अलावा 487 महिला उद्यमियों को 7 प्रतिशत के बयाज पर 8 करोड़ 70 लाख का ऋण दिया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना की राशि 41 हजार से बढ़ाकर 71 हजार करने की भी मुख्यमंत्री ने घोषणा की।

हरियाणा पुलिस में बढ़ेगी महिलाओं की संख्या

तीज के उत्सव पर महिलाओं को तोहफा देते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा पुलिस में महिला पुलिस कर्मियों की संख्या 15 प्रतिशत तक बढ़ाई जाएगी। प्रधानमंत्री मातृत्व योजना में 8 लाख 45000 गर्भवती महिलाओं को 346 करोड़ रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री  डूंगर उपहार योजना में 10 लाख बच्चों को फॉर्टफाइड दूध दिया जाएगा। 3 लाख महिला एवं किशोरी योजना में छात्राओं को सनटोरी पर उपलब्ध कराए जाएंगे। मिशन इंद्रधनुष अभियान में 3 लाख 33000 महिलाओं का टीकाकरण करने करवाया जाएगा। 10 सबसे कम लिंगनुपात वाले जिलों मे जाकर जागरूक करने हेतु मोबाइल वन मल्टी मीडिया टेक्नॉलजी की शुरुआत की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow