Himachal : पैसा कमाने का लालच पड़ गया भारी, 400 लोगों के अकाउंट सीज, क्या है पूरा माजरा?

हिमाचल प्रदेश में घर बैठे पैसा कमाने के चक्कर में सैंकड़ों लोगों की रातों की नींद उड़ गई है। वो इसलिए क्योंकि दूसरे राज्यों की पुलिस ने 400 लोगों के बैंक अकाउंट सीज कर दिए हैं।

Sep 8, 2024 - 21:18
 18
Himachal : पैसा कमाने का लालच पड़ गया भारी, 400 लोगों के अकाउंट सीज, क्या है पूरा माजरा?

हिमाचल प्रदेश में घर बैठे पैसा कमाने के चक्कर में सैंकड़ों लोगों की रातों की नींद उड़ गई है। वो इसलिए क्योंकि दूसरे राज्यों की पुलिस ने 400 लोगों के बैंक अकाउंट सीज कर दिए हैं। पुलिस ने ऐसा क्यों किया। इसकी वजह जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। 

इन खातों से हो रहा था अवैध लेन देन 

दरअसल इन बैंक खातों का इस्तेमाल अवैध लेन देन के लिए किया जा रहा था। 400 लोगों के खातों में लाखों रुपये के ट्रांजेक्शन लगातार हो रहे थे। इनमें ज्यादातर अकाउंट ऐसे हैं जिनसे 50 लाख से भी ज्यादा की भारी भरकम रकम ट्रांजेक्शन हुई। अब सभी लोग पुलिस को ऑनलाइन पैसा कमाने की सफाई दे रहे हैं। साइबर क्राइम पुलिस मंडी रेंज के एएसपी मनमोहन शर्मा ने इसकी पुष्टि की। और लोगों से कहा कि ऑनलाइन फ्रॉड से बचने और इस तरह के बहकावे में ना आने की अपील की है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow