Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent NewsDelhi में शुरू होगा इको-फ्रेंडली क्रूज, यमुना पर बढ़ेगा रिवर टूरिज्म

Delhi में शुरू होगा इको-फ्रेंडली क्रूज, यमुना पर बढ़ेगा रिवर टूरिज्म

दिल्ली टूरिज्म को जल्द ही नई रफ्तार मिलने वाली है। यमुना नदी में चलने वाला अत्याधुनिक और इको-फ्रेंडली क्रूज लगभग तैयार हो चुका है। करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह इलेक्ट्रिक बोट 90 फीसदी तक तैयार हो गई है और इसे पूरी तरह ‘मेड इन इंडिया’ पहल के तहत विकसित किया गया है। खास बात यह है कि यह बोट बायो सिस्टम पर आधारित है, जिससे यह पर्यावरण के अनुकूल होगी। इसकी अनुमानित आयु करीब 20 साल बताई जा रही है।

नवी मुंबई में हुआ निर्माण, 6 महीने में तैयार

इस क्रूज बोट का निर्माण नवी मुंबई के तलोजा स्थित इंस्पिरेशन मरींस कंपनी ने किया है। बोट को तैयार करने में करीब 6 महीने का समय लगा। पहले इस क्रूज सेवा को नवंबर 2025 में शुरू करने की योजना थी, लेकिन तकनीकी कार्य और जरूरी बुनियादी ढांचे की तैयारी समय पर पूरी न होने के कारण लॉन्च की तारीख आगे बढ़ा दी गई है।

6 से 8 किलोमीटर लंबे रूट पर चलेगा क्रूज

क्रूज को यमुना नदी के एक विशेष रूप से विकसित 6 से 8 किलोमीटर लंबे रूट पर चलाया जाएगा। यह यमुना का वह हिस्सा है, जहां पानी की गुणवत्ता अन्य हिस्सों की तुलना में बेहतर मानी जाती है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक सफर मिल सके।

सोनिया विहार से जगतपुर तक होगा सफर

क्रूज सेवा की शुरुआत वजीराबाद बैराज के पास सोनिया विहार पुस्ता से होगी। वहीं फिलहाल इसके एंड पॉइंट के तौर पर जगतपुर शनि मंदिर के पास स्थान तय किया गया है। इस रूट पर क्रूज के जरिए लोग यमुना के किनारे प्राकृतिक नजारों का आनंद ले सकेंगे।

दिल्ली में रिवर टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

यह प्रोजेक्ट दिल्ली में नदी पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इलेक्ट्रिक और इको-फ्रेंडली होने के कारण यह क्रूज न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण में मदद करेगा, बल्कि राजधानी के पर्यटन मानचित्र पर भी एक नया आकर्षण जोड़ देगा। अधिकारियों के मुताबिक, बुनियादी ढांचे का काम पूरा होते ही क्रूज सेवा को आम लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments