HomeBreaking Newsएयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट वापस लौटी दिल्ली, सामने आई...

एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट वापस लौटी दिल्ली, सामने आई ये वजह

दिल्ली से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-111 गुरुवार को बीच रास्ते से वापस लौट आई। यह फैसला विमान में आई तकनीकी खराबी के संकेत मिलने के बाद लिया गया। फ्लाइट ने सुबह 6:13 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी और करीब 7 घंटे हवा में रहने के बाद दोपहर 1:20 बजे सुरक्षित दिल्ली लौट आई।

3,300 किलोमीटर उड़ान के बाद वापसी

फ्लाइटरडार के आंकड़ों के मुताबिक, एयरबस A350-900 विमान करीब 3,300 किलोमीटर की दूरी तय कर चुका था। सऊदी अरब के एयरस्पेस के ऊपर पहुंचने के बाद विमान ने अचानक यू-टर्न लिया और वापस दिल्ली लौटने का निर्णय लिया गया। जानकारी के अनुसार, सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में उड़ान के दौरान विमान से अजीब आवाजें आने की शिकायत मिली थी। इसके बाद क्रू ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियातन फ्लाइट को वापस लाने का फैसला किया।

तकनीकी खराबी बनी वजह

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि विमान सुरक्षित तरीके से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया। फिलहाल विमान की विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है, जिसमें कुछ समय लग सकता है। एयरलाइन ने कहा कि सुरक्षा मानकों के तहत ही यह फैसला लिया गया।

यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

एयर इंडिया ने यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताया है और कहा है कि उन्हें जल्द से जल्द लंदन भेजने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में 15 मार्च को न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट में भी तकनीकी समस्या आई थी, जिसके चलते विमान को आयरलैंड के शैनन एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा था।

Read More

पंजाब में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़,10 पिस्तौल समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments