कृषि मंत्री कंवर पाल ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का किया दौरा, बाइक चलाकर तटबंध तक पहुंचे

Aug 16, 2024 - 12:17
 8
कृषि मंत्री कंवर पाल ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का किया दौरा, बाइक चलाकर तटबंध तक पहुंचे
कृषि मंत्री कंवर पाल ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का किया दौरा, बाइक चलाकर तटबंध तक पहुंचे

एमएच वन न्यूज, यमुनानगर:

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवर पाल ने सढ़ौरा विधानसभा के बाढ़ प्रभावित गांवों खानुवाला व चिंतपुर का दौरा किया। उन्होंने सोम नदी में पानी ज्यादा आने के कारण टूटे हुये तटबंध को ठीक करने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारिओं को दिशा निर्देश दिए। कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए भाजपा सरकार द्वारा हर संभव सहायता की जाएगी। फसल के नुकसान की भरपाई के लिए बाढ़ प्रभावित खेतों की गिरदावरी करवा के सरकार को भेज दी गई है। प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है। 

घरों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करेगी। गलियां आदि जो भी खराब हुई है उनको ठीक करवाया जाएगा, नदी में दोगुना पानी आने के कारण व बहाव की चौड़ाई कम होने के कारण तटबंध टूट गया है। क्षतिग्रस्त तटबंध को ठीक करने के लिए दो मशीन लगाई गई है। तीन मशीनें और लगा लगाकर पांच मशीनों द्वारा कल तक मिट्टी का काम पूरा कर लिया जाएगा। पत्थर व स्टड लगाकर पानी का बहाव बदला जाएगा। संकट की इस घड़ी में सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow