कोलकाता में मेडिकल कॉलेज में हुई महिला डॉक्टर से दरिंदगी के विरोध में जालंधर और अमृतसर में डॉक्टरों का प्रदर्शन 

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी से पूरे भारत में डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी है।

Aug 16, 2024 - 12:10
 56
कोलकाता में मेडिकल कॉलेज में हुई महिला डॉक्टर से दरिंदगी के विरोध में जालंधर और अमृतसर में डॉक्टरों का प्रदर्शन 

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी से पूरे भारत में डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी है। वहीं, महिला डॉक्टर को इंसाफ दिलाने के लिए पंजाब में भी डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी है।  इसी कड़ी में आज पंजाब के कई जिलों के डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया 

जालंधर और अमृतसर में डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन 

जहां जालंधर में सिविल अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया। तो वहीं, अमृतसर में गुरु नानक देव अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि चंडीगढ़ में भी डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिससे अस्पताल की सेवाएं भी प्रभावित हो रही है। और मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow