Wednesday, March 4, 2026
Home Current News ED Raid के बाद Diljit Dosanjh के इस Show पर मंडराए संकट...

ED Raid के बाद Diljit Dosanjh के इस Show पर मंडराए संकट के बादल!

Advertisement

मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के 3 नवंबर को जयपुर में होने वाले कॉन्सर्ट से पहले नकली टिकट बिकने की खबर सामने आई है, जिसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राजस्थान समेत 5 राज्यों में छापेमारी की है।

इस सिलसिले में ED ने जयपुर में 2 जगहों पर छापेमारी कर कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए हैं। ईडी की छापेमारी के बाद जयपुर में दिलजीत के कॉन्सर्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस शो को लेकर असमंजस में हैं। आपको बता दें कि इनके टिकट BookMyShow और Zomato Live पर बेचे गए थे, लेकिन इस बीच यह बात सामने आई है कि इन्हें दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी बेचकर लोगों को चूना लगाया जा रहा है, मिली शिकायत पर ED ने छापेमारी की थी।

फर्जी टिकट मामले में 2 लोग हिरासत में लिए गए

3 नवंबर को ईडी को शिकायत मिली थी कि जयपुर के जेईसीसी सीतापुरा में गायक दिलजीत दोसांझ के शो के लिए फर्जी टिकट बेचे जा रहे हैं। इस पर ईडी ने जयपुर में दो जगहों पर तलाशी अभियान चलाया, जहां इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा वहां मिले लैपटॉप और मोबाइल भी जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। इस मामले को लेकर ईडी सभी पहलुओं पर जांच कर रही है कि किस तरह से फर्जी टिकट तैयार किए जा रहे हैं और किस तरह से इन्हें बेचकर पैसों का बंदरबांट किया जा रहा है।

दिलजीत के शो के टिकटों पर 50 हजार से 2 लाख तक की कालाबाजारी

जयपुर में होने वाले दिलजीत के शो के लिए फर्जी टिकटों की जमकर कालाबाजारी हो रही है। इस शो के लिए बुक माई शो और जोमैटो लाइव के जरिए टिकट बुक किए जा रहे हैं, जहां इनकी कीमत 3000 रुपये से लेकर 15000 रुपये तक है, लेकिन इस खेल में फर्जी टिकट तैयार कर सोशल मीडिया के जरिए बेचे जा रहे हैं, जो हूबहू टिकट जैसे ही हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया के जरिए इन टिकटों को 50 हजार से 2 लाख रुपये में बेचा जा रहा है। इस शिकायत पर ईडी ने सोशल मीडिया के जरिए आईपी एड्रेस का पता लगाया और 13 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की, जहां संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया गया। इसके अलावा डिजिटल ट्रांजेक्शन के कई सबूत भी मिले हैं। ईडी छापेमारी के दौरान मिले मोबाइल और लैपटॉप की जांच में जुटी है।