जनता दरबार में कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर का एक्शन, बिजली निगम के SDO और JE सस्पेंड

Jul 5, 2024 - 11:15
 25
जनता दरबार में कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर का एक्शन, बिजली निगम के SDO और JE सस्पेंड
जनता दरबार में कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर का एक्शन, बिजली निगम के SDO और JE सस्पेंड

सुरेंद्र मेहता, यमुनानगर: 

एक ओर जहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार सार्वजनिक मंचों से अधिकारियों को जनहित के कामों में देरी नहीं करने की हिदायत देते हुए उन्हें लगातार चेतावनी दे रहे हैं। 

वहीं, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी भी अब जन समस्याओं को लेकर गंभीरता नहीं दिखाने वाले अधिकारियों को लेकर सख्त मूड में आ गए हैं। ऐसा ही एक नजारा जगाधरी विधानसभा के खदरी गांव में दिखाई दिया। 

खदरी गांव में कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर की ओर से जनता दरबार लगाया गया है। जनता दरबार में वह लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निदान कर रहे थे। 

उसी दौरान बिजली विभाग के छछरौली में कार्यरत एसडीओ कमल पानरा और जेई कृष्ण सैनी के दरबार में अनुपस्थित होने पर मंत्री कंवरपाल ने उन्हें तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश दिए। 

कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि उनकी सरकार की प्राथमकिता जनता की समस्याओं का मौके पर ही हल करना है। यदि अधिकारी इस प्रकार से जनता दरबार से गैर हाजिर होंगे, तो जनता की समस्याएं कैसे हल होंगी?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow