Wednesday, March 4, 2026
Home Current News आज से पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र, बाढ़ पीड़ितों के लिए मुआवजे...

आज से पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र, बाढ़ पीड़ितों के लिए मुआवजे से जुड़े कानून होंगे पेश 

Advertisement

आज से पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र शुरू होगा। 29 सिंतबर तक चलने वाले सत्र के दौरान विधानसभा में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

सत्र में राज्य में बाढ़ पीड़ितों को राहत देने और बाढ़ से हुए नुकसान से जुड़े नियमों में कई संशोधन पेश किए जाएंगे, इसके अलावा बाढ़ पीड़ितों के लिए मुआवजे से संबंधित नए कानून भी पेश होंगे, हालांकि ये सत्र छोटा रहेगा, लेकिन पंजाब बाढ़ के बाद बने हालात को देखते हुए इसे काफी अहम माना जा रहा है।

सदन में बाढ़ को लेकर चर्चा के साथ-साथ विपक्ष के भी तीखे तेवर देखे जा सकते हैं, साथ ही इस सत्र के दौरान दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी।