Friday, March 6, 2026
Home Current News लुधियाना में इस जगह हुआ बड़ा हादसा, लोगों ने भाग कर बचाई...

लुधियाना में इस जगह हुआ बड़ा हादसा, लोगों ने भाग कर बचाई जान

Advertisement

महानगर में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते अक्सर लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। ऐसा ही कुछ आज देखने को मिला जब टिब्बा रोड पर गोपाल चौक से सड़क पर जा रहे एक ट्रक पर जर्जर हालत में बिजली का खंभा गिर गया और लोगों ने मौके पर इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। फिलहाल लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

गौरतलब है कि अगर इस घटना में कोई इंसान या दोपहिया वाहन चालक शामिल होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। इस घटना से लोगों में डर का माहौल बन गया कि कहीं खंभे से लटक रहे तारों से उन्हें करंट न लग जाए। बिजली विभाग की लचर कारगुजारी के चलते क्षेत्रवासियों में काफी निराशा है। ट्रक पर खंभा गिरने से सड़क पर यातायात भी काफी प्रभावित हुआ।