Vinesh Phogat क्यों हुईं पेर‍िस ओलंप‍िक में अयोग्य घोष‍ित, जानें क्या कहते हैं  यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के नियम 

पेर‍िस ओलंप‍िक 2024 में भारत की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। विनेश फोगाट फाइनल से ठीक पहले ओलंप‍िक से बाहर हो गई हैं।

Aug 7, 2024 - 13:10
 62
Vinesh Phogat क्यों हुईं पेर‍िस ओलंप‍िक में अयोग्य घोष‍ित, जानें क्या कहते हैं  यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के नियम 

पेर‍िस ओलंप‍िक 2024 में भारत की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। विनेश फोगाट फाइनल से ठीक पहले ओलंप‍िक से बाहर हो गई हैं। उन्हें 50 किलोग्राम इवेंट के दूसरे दिन 50 किलोग्राम वर्ग में अधिक पाए जाने पर  ड‍िसक्वाल‍िफाई (अयोग्य) घोष‍ित किया गया है। जहां विनेश पहले गोल्ड मेडल की दावेदार मानी जा रही थी, वहीं, अब उन्हें सिल्वर मेडल भी नहीं मिलेगा। लेकिन अब सवाल उठने लगे हैं कि ये भारत के साथ धोखा किया गया है। ऐसे में जान लेते हैं कि यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के नियम इस बारे में क्या कहते हैं  

क्या कहते हैं नियम 

29 साल की व‍िनेश को 50 किलोग्राम रेसल‍िंग में ड‍िसक्वाल‍िफाई (अयोग्य) किया गया है, विनेश का वजन जब थोड़ा बड़ा हुआ आया तो उन्होंने इसे कम करने की भी कोश‍िश की। भारतीय ओलंप‍िक संघ (IOA) ने इसकी पुष्टी भी कर दी है। वहीं, बात की जाए तो यूडब्ल्यूडब्ल्यू (United World Wrestlingयूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग- UWW) के नियमों के अनुसार यदि कोई एथलीट वजन माप में भाग नहीं लेता है या असफल हो जाता है, तो उसे प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा। 

पीएम मोदी ने किया ट्वीट 

वहीं, इसे लेकर पीएम मोदी ने एक्स पर ल‍िखा विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं। आप भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज की असफलता दुख देती है। काश मैं शब्दों में उस निराशा को व्यक्त कर पाता जो मैं अनुभव कर रहा हूं। साथ ही, मैं जानता हूं कि आप लचीलेपन की प्रतिमूर्ति हैं। चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। और मजबूत होकर वापस आओ। हम सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow